पंजाब16मई*मोटरसाईकिल चोरी आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 16 मई (शर्मा): नगर थाना नं. 1 के प्रभारी मनोज शर्मा, एएसआई अमरीक सिंह ने चोरी के मोटरसाईकिल सहित पकड़े गए आरोपी जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सी पुत्र शमशेर सिंह वासी ढाणी विशाखा सिंह थाना अरनीवाला, निर्मल सिंह उर्फ निम्मा वासी कंधवाला हाजरखां थाना अरनीवाला, सोनू सिंह पुत्र सुखविंद्र सिंह वासी कंधवाला हाजरखां थाना अरनीवाला को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि नगर थाना नं. 1 के प्रभारी मनोज शर्मा, एएसआई अमरीक सिंह अपनी टीम के साथ पक्का सीडफार्म लिंक रोड की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सी पुत्र शमशेर सिंह वासी ढाणी विशाखा सिंह थाना अरनीवाला, निर्मल सिंह उर्फ निम्मा वासी कंधवाला हाजरखां थाना अरनीवाला, सोनू सिंह पुत्र सुखविंद्र सिंह वासी कंधवाला हाजरखां थाना अरनीवाला जिला फाजिल्का जो चोरी के मोटरसाईकिल बेचने की फिराक में हैं। अगर उन्हें पकड़ा जाये तो उनसे चोरी के मोटरसाईकिल बरामद हो सकते हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को काबू किया। उनसे 25 मोटरसाईकिल के करीब बरामद किये जबकि एक आरोपी राजू उर्फ चिठी पुत्र काला सिंह वासी सामने थाना अरनीवाला मौके से फरार हो गया। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 79, 11.05.2022 भांदस की धारा 379, 411आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो 3: पुलिस पार्टी व आरोपी व बरामद मोटरसाईकिलों के चैसी नंबर
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका*
नोयडा/भोजपुर12जुलाई26*न भूतो,न भविष्यति : इस्सयोग आध्यात्मिक क्रांति
कौशाम्बी12जुलाई26*विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित*