पंजाब16मई*इरादा कत्ल के मामले में आरोपी सोनू सिंह पुत्र शामलाल को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 16 मई (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी मनेाज कुमार, एएसआई निर्मल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चिट्टा पिलाकर लोगों को मौत के घाट उतारने के एक आरोपी सोनू सिंह पुत्र शाम लाल वासी अजीत नगर को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस रिमांड के बाद आरोपी को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया जहां योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस ने रणजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह वासी कच्चा सीडफार्म के बयानों पर उसके बेटे को ओवरडोज नशा देकर मौत के घाट उतारने के आरोप में मुकदमा नं. 78, 11.05.22, भांदस की धारा 304 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में चौकी सीडफार्म प्रभारी निर्मल सिंह ने सोनू पुत्र शामलाल को काबू करने में सफलता हासिल की है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि जो भी दोषी होगा उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका*
नोयडा/भोजपुर12जुलाई26*न भूतो,न भविष्यति : इस्सयोग आध्यात्मिक क्रांति
कौशाम्बी12जुलाई26*विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित*