पंजाब14सितम्बर*अबोहर-श्रीगंगानगर रोड फाटक पर पुल बनाने की मांग : राजू चराया, सोनू व संजय
-गर्मी में बार बार फाटक बंद होने से लोग बेहाल
अबोहर, 14 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ): श्री गंगानगर रोड अबोहर फाटक पर पुल पास हो चुका है। फाटक बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। माल गाड़ी आती है तो एक-एक घंटे फाटक बंद रहता है। जिसके कारण लोगों को अपना कीमती समय भी खराब करना पड़ता है। इसके अलावा जब बच्चे स्कूल जाते हैं तो फाटक बंद होने पर उन्हें फाटक के नीचे से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि जब पुल पास हो चुका है तो उसे बनाने में देर क्यों की जा रही है। समाजसेवी राजू चराया व ऑन डॉट कोरियर के संचालक संजय उर्फ राजू व आकाशदीप उर्फ सोनू ने मांग की है कि श्रीगंगानगर रोड रेलवे फाटक पर जल्द से जल्द पुल बनाया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फोटो : 5, बंद फाटक से गुजरते लोग व जानकारी देते राजू चराया व संजय
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!
लखनऊ29अप्रैल26*किन्नरों का बधाई लेना कानूनी अधिकार नहीं:हाईकोर्ट*
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*