पंजाब14सितम्बर*4120 रूपये दड़े सट्टे की पर्ची सहित धनपत राये उर्फ धन्ना काबू
अबोहर, 14 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, हैडकांस्टेबल लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी फाटक ठाकर आबादी रोड की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि धनपत राये उर्फ धन्ना पुत्र शिवलाल वासी गली नं.7 ठाकर आबादी अबोहर दड़ा सट्टा लगाने का काम करता है उसे पकड़ा जाये तो उससे दड़े सट्टे की पर्चियां बरामद हो सकती है। पुलिस ने छापा मारकर आरोपी धनपत को काबू किया। उससे 4120 रूपये व दड़े सट्टे की पर्चियां बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया गया।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*