झाँसी15सितम्बर*ढ़करवारा प्रधान अशोक कुशवाहा दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए राजधानी लखनऊ हुए रवाना।
झांसी 14 सितंबर। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होने के लिए झांसी जिले से तीन में से दो मऊरानीपुर विकास खंड की ग्राम पंचायतों का चयन होने से ढ़करवारा एवं मऊदेहात के प्रधान राजधानी लखनऊ के लिए हुए रवाना। ग्राम पंचायत में अच्छे कार्यो के चलते मऊरानीपुर ब्लॉक के ग्राम ढ़करवारा व मऊदेहात को स्मार्ट ग्राम पंचायत चुने जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी झांसी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि स्मार्ट ग्राम पंचायत में ग्रामीण समुदाय का सशक्तिकरण व अन्य विकास कार्य करने के लिए 15 व 16 सितम्बर को लखनऊ में ग्राम्य विकास एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा पंचायती राज मंत्री भारत सरकार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजित की जा रही है। जिसमें भाग लेने के लिए ग्राम पंचायत ढ़करवारा के प्रधान अशोक कुशवाहा तथा मऊदेहात के प्रधान मुहम्मद अकरम ऊर्फ गुडडू मिस्त्री बुधवार को लखनऊ के लिए रवाना हो गए है। जहां पर ग्रामीण विकास कराने के लिए राज सरकार एवं भारत सरकार के संयुक्त अधिकारियों द्वारा ग्रामीण विकास के संबंध में सरकार द्वारा क्रियान्वयन के संचालन के बारे में कार्यशाला का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ में किए जाने से झांसी जिले के चयनित तीन ग्राम पंचायतों के प्रधान शामिल होने के लिए रवाना हो गए। उपरोक्त जानकारी ढ़करवारा प्रधान अशोक कुशवाहा ने दी है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।

More Stories
नई दिल्ली29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
नई दिल्ली29आप्रेल26/यूपीआजतक न्यूज चायनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली29अप्रैल26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*