पंजाब 13 नवम्बर 2024* 10 ग्राम हैरोइन सहित पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 13 नवंबर (शर्मा/ सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी सुनील कुमार, सबइंस्पैक्टर जसविंद्र सिंह ने 10 ग्राम हैरोइन आरोपी दलजीत सिंह उर्फ गुरप्रीत पुत्र सुखदेव सिंह वासी रूकनपुरा खुईखेड़ा व जोरा सिंह पुत्र सुखदेव सिंह को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर के प्रभारी सुनील कुमार, सबइंस्पैक्टर जसविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी रूकनपुरा खुईखेड़ा की तरफ जा रही थी कि दलजीत सिंह उर्फ गुरप्रीत पुत्र सुखदेव सिंह वासी रूकनपुरा खुईखेड़ा व जोरा सिंह पुत्र सुखदेव सिंह को काबू करने की कोशिश की। दलजीत सिंह को पुलिस ने काबू कर लिया। उसके द्वारा फैके गए लिफाफे से 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई थी।
फोटो : 4, आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया24सितम्बर26*बायसी में “स्वच्छता ही सेवा” का दिखा असर: जान है तो ज़हान है – संदेश के साथ सड़क पर उतरा नगर पंचायत,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,