पंजाब 13 दिसंबर 2023* शराब मामले में दो महिला व दो व्यक्ति बरी
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास ख़बर, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 13 दिसंबर 2023* शराब मामले में दो महिला व दो व्यक्ति बरी
एडवोकेट संदीप बजाज की दलीलें सुनने के बाद चारों आरोपियों को सबूतों के अभाव में किया बरी
अबोहर, 13 दिसंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्ययाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत मे शराब मामले में आरोपी विजय कुमार उर्फ माकू, आकाश उर्फ भालू, पिंकी, कोमल के वकील संदीप बजाज ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील व पुलिस ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद संदीप बजाज की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए चारों आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी किया। जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने 17.5.20 को 62 बोतल शराब सहित उक्त चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चारों ने अपने वकील संदीप बजाज के माध्यम से जमानत करवाकर केस में शामिल हुए। अदालत ने चारों को सबूतों के अभाव में बरी किया।
फोटो:3, जानकारी देते वकील।

More Stories
बांदा 26अगस्त 26*रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों को बांधी राखी, दिया शांति और सद्भाव का संदेश*
पूर्णिया बिहार 26 अगस्त 26 *पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में गांधी शिल्प बाजार का भव्य आगाज*
पंजाब 26अगस्त 26*एएसआई रशदीप बने अबोहर के एसपी रीडर, बधाई देने वालों के तांते लगे