लखनऊ 24 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️ लखनऊ : प्रमोद तिवारी का भाजपा-अकाली गठबंधन पर हमला। यह गठबंधन पहली बार नहीं हुआ है- प्रमोद तिवारी। भाजपा-अकाली दल पर पंजाब में नशा फैलाने का आरोप।
➡️ लखनऊ : सड़क सुरक्षा को लेकर योगी सरकार का बड़ा कदम। कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर बदली गति सीमा। अधिकतम 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगे वाहन। 25 नवंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी नई व्यवस्था। फॉग लाइट और रिफ्लेक्टिव टेप से सुरक्षित होगा सफर। वाहन चालकों की जागरूकता के लिए चलेगा अभियान। टोल प्लाजा पर अनाउंसमेंट सिस्टम से मिलेगी जानकारी। शनिवार, रविवार और छुट्टियों में ट्रैफिक सुचारु रखने के निर्देश। यात्रियों की सुविधा और हादसों पर अंकुश लगाने पर जोर।
➡️ कानपुर देहात : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे मूसानगर। साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में महायज्ञ। 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह। नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोले केशव। खिचड़ी पके या कच्ची रह जाए- केशव। सपा-कांग्रेस सत्ता में आने वाली नहीं हैं- केशव। जनता सपा की साइकिल पंचर कर देगी- केशव।
➡️ मुजफ्फरनगर : पुलिस और ग्रामीणों पर चढ़ी बैल बुग्गी। गुस्साए लोगों को समझने के दौरान हादसा। 3 दरोगा समेत 4 लोग हुए मामूली घायल। SI ओमेंद्र, योगेश और मदनपाल चोटिल। लापता युवक का शव मिलने पर था हंगामा। लोगों की भीड़ देख अचानक बिगड़ा बैल। बैल से हादसा LIVE कैमरे में हुआ कैद। मीरापुर थाने के भूम्मा चौकी का मामला।
➡️ बांदा : बांदा में सड़क हादसे में 2 की मौत। तीन बाइक सवारों और टेंपो में टक्कर। 2 की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल। मध्यप्रदेश के गौरहियार क्षेत्र के थे मृतक।
➡️ श्रावस्ती : तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्डे में पलटी। 6 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे घायल। महिला और बच्चे की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर। भिनगा कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।
➡️ बदायूं : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी। महिलाओं, बच्चों समेत कई श्रद्धालु घायल। कादरचौक थाना क्षेत्र का मामला।
➡️ बलरामपुर : पुलिस ने 3 अभियुक्तों को किया अरेस्ट। एक बाल अपचारी अभिरक्षा में लिया गया। मारपीट में घायल की मौत के मामले में कार्रवाई। उतरौला क्षेत्र का मामला।
➡️ उन्नाव : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा। पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबा युवक। अब तक युवक का नहीं लग सका कोई सुराग। एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। बारा सगवर क्षेत्र के डौडिया खेड़ा घाट का मामला।
➡️ गोरखपुर : नवनिर्मित चौकी रेल विहार का उद्घाटन। DIG और SSP ने किया उद्घाटन। SP सिटी, CO गोरखनाथ रहे मौजूद।
➡️ जालौन : बच्चों द्वारा शराब के पैकेट बेचते वीडियो। धनौरा गांव से शराब बेचते वीडियो वायरल। जालौन के धनौरा गांव का मामला।
➡️ प्रतापगढ़ : दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले ईंट-पत्थर। सड़क पर युवकों की लाठी-डंडे से भी हुई पिटाई। मारपीट के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी। पुलिस के आने पर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार। नगर कोतवाली के चिलबिला पावर हाउस का मामला।
➡️ बलरामपुर : चोरी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार। अभियुक्त के पास से चोरी का सामान बरामद। मरही माता मंदिर में लगी घंटियां चोरी की थीं। थाना पचपेड़वा क्षेत्र के पिपरिहा जमुनी का मामला।
➡️ दिल्ली : यूपी चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच बैठक खत्म। प्रो. रामगोपाल यादव के आवास पर दूसरी बैठक जारी। बैठक में सपा के वरिष्ठ नेता शामिल। दोनों दलों के बीच आगे की रणनीति पर मंथन जारी।
➡️ कानपुर : महिला और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद। मोतीझील गेट पर दोनों के बीच हुआ विवाद। पुलिसकर्मियों से बहस करती नजर आई महिला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
➡️ कानपुर : विधायक राहुल बच्चा का व्हाट्सएप हैक। हैकर लोगों से कर रहा पैसों की मांग। विधायक ने कई ग्रुपों पर डलवाई पोस्ट। अपने करीबी से ग्रुपों पर डलवाई पोस्ट। पोस्ट में व्हाट्सएप हैक होने की लिखी बात।
➡️ ऋषिकेश : विदेशी महिलाओं ने गंगा घाट पर की सफाई। गंगा घाटों पर विदेशी महिलाओं की अनूठी पहल। विदेशी महिलाओं ने खुद संभाली सफाई की कमान। गंगा किनारे कचरा उठाती महिलाओं का वीडियो वायरल। हाथों में दस्ताने और कचरा बैग लेकर की सफाई। विदेशी पर्यटकों की पहल की सोशल मीडिया पर सराहना।
➡️ हरिद्वार : योग गुरु बाबा रामदेव की प्रेस कॉन्फ्रेंस। धीरेंद्र शास्त्री पर बाबा रामदेव का बयान। सनातन धर्म को पाखंड से न जोड़ा जाए- रामदेव। भगवान में कोई भेदभाव नहीं- रामदेव। ऐसे बयान से समाज टूटता है- रामदेव।
➡️ देहरादून : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम। रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में CM धामी ने टेका मत्था। गुरु नानक देव जी को नमन कर प्रदेशवासियों को दी बधाई। मानवता को समानता और सेवा का संदेश दिया- धामी। उनकी शिक्षाएं समाज को सही राह दिखाती हैं- सीएम। देश की एकता, अखंडता में सिख समाज का अहम योगदान। लंगर को GST से मुक्त करने के कार्य का भी किया जिक्र। आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने का संदेश।
➡️ कौशाम्बी : पूर्व MLA शीतला प्रसाद पटेल के भतीजे पर आरोप। सड़क पर गाड़ी खड़ी कर रास्ता रोकने का आरोप। रॉड से युवक और उसके साथियों को जमकर पीटा। अंकुर पटेल, अंशु पटेल, जीतेन्द्र पटेल, धनराज पर FIR। सैनी कोतवाली के कमासिन पुल के नीचे का मामला।
➡️ अयोध्या : सपा महासचिव शिवपाल यादव अयोध्या पहुंचे। भगवान राम ने अयोध्या बुलाया है- शिवपाल यादव। भगवान राम के प्रति पूरी आस्था है- शिवपाल यादव। अयोध्या से सपा प्रत्याशी की जीत होगी- शिवपाल। उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी- शिवपाल। अखिलेश भी भगवान राम के दर्शन करेंगे- शिवपाल। ‘भगवान राम ने पहले भी सपा को जीत दिलाई’। दंगल कार्यक्रम में शामिल हुए शिवपाल यादव।
➡️ क़तर : दोहा में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी। वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों पर ही जड़ा शतक। वैभव ने वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक मारा। वैभव ने मैच में अब तक लगाए 16 छक्के। राइजिंग स्टार एशिया कप में मारा दमदार शतक। वैभव ने UAE के खिलाफ 28 बॉल पर सेंचुरी मार दी।
➡️ नोएडा : 19वीं मंजिल से कूदकर किशोरी ने दी जान। हाईराइज सोसाइटी में किशोरी की मौत से हड़कंप। 19वीं मंजिल से गिरने से किशोरी की मौत। मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस। सेक्टर-100 की लोटस बुलेवार्ड स्पेशिया की घटना।
➡️ चित्रकूट : आटा मिल संचालक पर फायरिंग। राकेश द्विवेदी पर फायरिंग की गई। बाइक सवार 2 हमलावरों ने फायरिंग की। कार के डीजल टैंक के पास लगी गोली। चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र का मामला।
➡️ बलरामपुर : प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बैठक की। अधिकारियों से जानकारी लेकर दिए निर्देश। विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
➡️ हाथरस : शराबी युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा। कटीले पेड़ पर चढ़ा एक शराबी युवक। शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर चढ़ा। दादी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था युवक। पैसे नहीं मिलने पर पेड़ पर चढ़कर किया हंगामा। अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने युवक को उतारा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर का मामला।
➡️ हरदोई : धारदार हथियार से युवक की हत्या। नग्न अवस्था में मिला युवक का शव। सिर पर धारदार हथियार से वारकर हत्या। सतीश शुक्ला निवासी देवपाई अतरौली के रूप में पहचान। गाड़ियों की धुलाई का काम करता था सतीश। संडीला कोतवाली क्षेत्र के कोडराहार का मामला।
➡️ मेरठ : जाली काटकर बकरे चोरी की घटना। चोर जाली काटकर ले गए तीन बकरे। हजारों की कीमत के बकरे चोरी। पीड़ित ने थाने में दी तहरीर। थाना किठौर के गांव बहरोड़ा की घटना।
➡️ बिजनौर : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान में बड़ा हादसा। एक ही परिवार के चार लोग गंगा में डूबे। 14 वर्षीय किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। महिला और दो किशोर गंगा नदी में लापता। 22 वर्षीय गुड़िया, सूरज और हर्ष की तलाश जारी। पुलिस और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी। नांगल थाना क्षेत्र में गंगा स्नान में हुआ हादसा।
➡️ बहराइच : सड़क पर तेंदुए के शावकों को देख बाइक अनियंत्रित। अचानक ब्रेक लगाने से सड़क पर गिरे बाइक सवार। हादसे की जद में आकर पति-पत्नी दोनों हुए घायल।
➡️ फर्रुखाबाद : सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारी। कार ने महिला-बेटी को मारी जोरदार टक्कर। कार टक्कर मारकर मकान में घुसी। कार की टक्कर से हादसे में 5 लोग घायल। इलाज के दौरान महिला की मौत, कई घायल। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालक को पीटा। कार चालक की जमकर पिटाई, सड़क जाम। चालक को हिरासत में लेकर खुलवाया जाम। थाना नवाबगंज-अचरा मार्ग की घटना।
➡️ कुशीनगर : पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई। लाठी-डंडों से युवक की जमकर पिटाई। वीडियो के आधार पर पुलिस ने दर्ज की FIR। तरया सुजान थाना क्षेत्र की घटना।
➡️ हाथरस : संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत। घर के अंदर फंदे पर लटका मिला शव। विवाहिता की भाभी ने लगाया हत्या का आरोप। पति और ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप। रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप। पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने के आरोप। थाना सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना।
➡️ रायबरेली : संदिग्ध हालत में लगी भीषण आग। आग लगने से लाखों रुपये का माल जला। अग्निकांड के समय घर पर कोई नहीं था। बछरावां थाना क्षेत्र का मामला।
➡️ इटावा : दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर रुकी सीमांचल एक्सप्रेस। भरथना रेलवे क्रॉसिंग 20B के बीचों-बीच रुकी ट्रेन। ट्रेन नंबर 12487 करीब 20 मिनट से ट्रैक पर खड़ी। तकनीकी खराबी को ठीक करने में जुटी टेक्निकल टीम। रेलवे क्रॉसिंग 20B के बीच ट्रेन रुकने से आवागमन बाधित। अचानक एक्सप्रेस ट्रेन रुकने से यात्रियों में अफरा-तफरी। इटावा के भरथना रेलवे क्रॉसिंग 20B का मामला।
➡️ दिल्ली : सीट शेयरिंग पर सपा सांसद राजीव राय का बयान। एक-एक सीट को लेकर हो रही है चर्चा- राजीव राय। आज की बैठक में कई सीटों पर हुई बातचीत- राजीव। बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई है- राजीव राय। यूपी में कुल 403 सीटें, इसलिए लगेगा वक्त- राजीव। कांग्रेस जो सीटें मांग रही है, उन पर चर्चा- राजीव।
➡️ दिल्ली : जल बोर्ड की LPSC छूट योजना को बड़ी सफलता। अब तक 5.66 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ। उपभोक्ताओं को 3,618 करोड़ की लेट पेमेंट सरचार्ज में छूट। बकाया बिलों के मूलधन के रूप में 1,076 करोड़ की वसूली। 5.48 लाख घरेलू उपभोक्ताओं ने योजना में लिया हिस्सा। 18,275 व्यावसायिक उपभोक्ताओं ने भी उठाया लाभ।
➡️ कानपुर : तेंदुए का आतंक, ग्रामीणों पर किया हमला। तेंदुए के हमले में 7 से 8 ग्रामीण घायल। 2 भाइयों समेत कई ग्रामीण गंभीर घायल। सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती। हमले के बाद गांव में दहशत, ग्रामीणों में डर। महाराजपुर के करणखेड़ा गांव का मामला।
————————————————————————————

More Stories
कौशाम्बी 24 नवंबर 26*नाली नहीं बनी तो सड़क पर जमा पानी, अंधेरे में गांव! ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप
पंजाब 24 नवंबर 26*पंजाब की राजनीति में नए अध्याय का शुभारंभ! 🇮🇳*
लखनऊ 24 नवंबर 26*बंद मकानों में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का मड़ियांव पुलिस ने किया भंडाफोड़ 2 गिरफ्तार।*