पंजाब 13 जुलाई *रेलवे थाना प्रभारी कस्तूर लाल व अन्य टीम ने ईमानदारी दिखाते हुए महिला का पर्स व मोबाईल लौटाया
वकील का मोबाईल भी किया वापिस
अबोहर, 13 जुलाई (शर्मा/सोनू): पंजाब रेलवे पुलिस अबोहर के थाना प्रभारी कस्तूर लाल ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए महिला सुशील रानी वासी केराखेड़ा जो अपना पर्स गाड़ी में भूल गई थी। पुलिस कर्मचारियों को यह पर्स मिला। थाना प्रभारी ने पर्स में मोबाईल की लोकेशन से सुशीला रानी के परिवार तक पहुंच की। सुशीला रानी को रेलवे थाना प्रभारी कस्तूर लाल, एएसआई अजीत पाल, महिला कांस्टेबल ऊषा रानी, एएसआई बधावा सिंह, एएसआई दया सिंह ने महिला का पर्स लौटााया। पर्स में करीब 10 हजार की नगदी, मोबाईल व अन्य सामान था। महिला के पति सुरिंद्र कुमार ने उनका धन्यवाद किया।
दूसरी तरफ संगरिया के वकील विकास कुमार पुत्र श्याम सुंदर का मोबाईल रेलवे स्टेशन अबोहर पर मिला था। पुलिस ने ईमानदारी दिखाते हुए उसके रिश्तेदार अजीतपाल हैडकांस्टेबल को मोबाईल सौंप दिया। वकील ने फोन पर थाना प्रभारी का धन्यवाद किया। उसने कहा कि रेलवे थाना पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। वकील के रिश्तेदारों ने सभी का मुंह मीठा करवाया व लड्डू बांटे।
फोटो:1, मोबाईल व बैग लौटाती रेलवे पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली17अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
हरिद्वार16अगस्त26*कालूराम जयपुरिया के नाती आरुष ने हर की पौड़ी से कांवड़ उठाकर बिल्केश्वर महादेव का किया जलाभिषेक
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश