औरैया 13 जुलाई *कूड़ा डालने के विवाद को लेकर एक पक्ष ने लगाई आग*
*एक घंटे में कड़ी मशक्कत कर फायर बिग्रेड ने बुझाई आग*
*ककोर,औरैया।* बुधवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरी का पुर्वा में कूड़ा डालने के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, झगड़े में एक पक्ष ने छप्पर में आग लगा दी ,जिससे हजारों रूपये का नुकसान हो गया ।कड़ी मशक्क़त से फायर बिग्रेड ने लगभग एक घंटे में आग बुझा पाई । जानकारी के मुताबिक एक पक्ष रामबाबू पाल पुत्र सोबरन सिंह पाल व दूसरा पक्ष श्याम सिंह पाल पुत्र मोतीलाल पाल ग्राम हरी का पुरवा चौकी ककोर मुख्यालय थाना दिबियापुर में बुधवार की सुबह करीब 6 बजे कूड़ा डालने के लिए किसी बात को लेकर हुए विवाद में श्याम सिंह के छोटे बेटे ने घर में रखे छप्पर में आग लगा दी जिससे दोनों के घरों में बाहर रखे छप्पर में आग लग गई ।सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे ककोर मुख्यालय चौकी इंचार्ज संतोष कुमार ने बताया की आग लगी हुई थी तहरीर अभी नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ को बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन*
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26*खेत पर मां से मिलने जा रही युवती से अभद्रता का आरोप, तीन युवकों पर कार्रवाई की मांग,,
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26 सदर विधानसभा सीट-14 पर संभावित दावेदारियों को लेकर सियासी चर्चा तेज,,,,