पंजाब 01 नवम्बर 2023* जाखड़ ट्रस्ट द्वारा 150 महिलाओं को करवाए गए मथरा-वृंदावन के दर्शन, महिलाओं ने जाखड़ ट्रस्ट का जताया आभार
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 01 नवम्बर 2023* जाखड़ ट्रस्ट द्वारा 150 महिलाओं को करवाए गए मथरा-वृंदावन के दर्शन, महिलाओं ने जाखड़ ट्रस्ट का जताया आभार
अबोहर, 01 नवंबर (शर्मा/सोनू): जाखड़ ट्रस्ट द्वारा अबोहर से नारी शक्ति के लिए कई कार्यक्रम करवाये गये हैं जिनमें तीज का मेला, मेराथन दौड़ प्रमुख हैं। इसी के साथ जाखड़ ट्रस्ट द्वारा 150 महिलाओं को मथुरा-वृंदावन के दर्शन के लिए नि:शुल्क भेजा गया था। महिलाओं का यह जत्था 31 अक्तूबर को सांय वापिस अबोहर पहुंचा जहां इनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर वार्ड नं. 41 की पार्षद नमिता सेतिया, नवयुग स्कूल की प्रिंसीपल किरण अरोड़ा ने कहा कि जाखड़ ट्रस्ट द्वारा करवाये जा रहे कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से सभी महिलाओं की स्लीपर सीटें बुक करवाई गई थीं और जलपान के साथ साथ भोजन का भी उचित प्रबंध किया गया था। सभी महिलाओं ने मथुरा व वृंदावन के विभिन्न स्थलों का दर्शन कर खुशी जताई। फोटो:3, मथुरा व वृंदावन के दर्शन को लौटा महिलाओं का जत्था। नगर थाना 1 में मुख मुंशी बलकौर सिंह, नगर थाना 2 में हैडमुंशी जगदेव सिंह नियुक्त अबोहर, 01 नवंबर (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी के दिशा निर्देशों पर नगर थाना 2 के मुंशी को बदल दिया गया है। उनके स्थान पर जगदेव सिंह को मुख मुंशी नियुकत किया गया है। इसी के साथ थाना बहाववाला में हैडकांस्टेबल बलकौर सिंह को बदलकर नगर थाना 1 में हैडमुंशी नियुक्त किया गया है।
फोटो: मुख मुंशी बलकौर सिंह व हैडमुंशी जगदेव सिंह
More Stories
मथुरा ५ अक्टूबर २६*दीनदयाल धाम में 7 से 10 अक्टूबर तक स्वदेशी, स्वावलंबन और संस्कृति का महाकुंभ
मथुरा ५ अक्टूबर २६*नगर आयुक्त ने वृन्दावन जोन के पार्षदगणों के साथ की बैठक
मथुरा ५ अक्टूबर २६*सेवा ज्योति यात्रा और शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की तैयारियों पर भाजपा ने कसी कमर