गोण्डा26दिसम्बर*सड़क दुर्घटना में डायट कर्मी के निधन पर डीएम ने व्यक्त की संवेदना,अधिकारियों को दिये निर्देश*
गोण्डा। जिले में स्पीड ब्रेकर से हुये सड़क दुर्घटना में डाॅयट में कार्यरत कर्मी की असामयिक मौत पर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने संवेदना व्यक्त की है।
साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने की जनसामान्य से अपील की है। उन्होंने कहा कि नशा करके वाहन चलाने से स्वयं के साथ सामने वाले के जीवन को भी खतरा उतपन्न हो जाता है। उन्होंने बाइक चालकों से हेलमेट का प्रयोग करते हुये सुरक्षित रहने के सभी साधन उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आर.एस. केसरी को स्पीड ब्रेकर से घायल हुये लोगों के बेहतर उपचार की हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। इसी के साथ पुलिस विभाग के अधिकारियों को यातायात नियमों के तहत लोगों को हेलमेट का प्रयोग करने, ट्रिपलिंग न करने व नशे की हालत में गाड़ी न चलाने के लिये जागरूकता अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है।

More Stories
जयपुर13जून26*कच्छा-बनियान गिरोह की आशंका, पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की_*
नैनीताल13जून2026*लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने 01किलो 22 ग्राम चरस के साथ 01 युवक गिरफ्तार
महोबा 13जून26*5 जोड़े का सम्मेलन में हुआ निकाह, आल इंडिया मंसूरी समाज ने सम्मेलन में कराई शादी