गोण्डा26दिसम्बर*25 दिसंबर को क्रिसमस डे पर सनराइज किड्स कॉन्वेंट स्कूल में मनाया गया शहीदी दिवस*
कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील मुख्यालय अन्तर्गत कस्बा कर्नलगंज के मोहल्ला भैरवनाथ पुरम में संचालित सनराइज किड्स कॉन्वेंट स्कूल में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे पर शहीदी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अशोक शुक्ला, सोनू पुरुवार, ज्ञान प्रकाश मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर काफी लोगों की मौजूदगी में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों पुत्र सहित वीर सपूतों के नाम शोक सभा आयोजित की गयी। जिसमें भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत (चीफ ऑफ डिफेंस) व उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 21 वीर सपूत जवानों को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके उपरान्त क्रिसमस एवं न्यू ईयर पार्टी पर नन्हे-मुन्ने बच्चे अपनी प्रतिभा के मंच पर थिरके। यही नहीं बच्चों के अभिभावकों को भी खेल के माध्यम से प्रतियोगिता में शामिल किया गया। जिसमें नेहा सिंह पत्नी धर्मेंद्र कुमार (फौजी) जिला पंचायत सदस्य ने सभी विजेता अभिभावकों को सम्मानित किया और बच्चों को प्रतिभागी के रूप में मेडल पहनाकर विद्यालय प्रबंधक एवं आए हुए अतिथियों को मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सनराइज किड्स कॉन्वेंट विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल वर्मा के द्वारा आए हुए अभिभावकों को नौनिहालों के नाम संदेश देकर कहा कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है अपने बच्चों के विशेष देखभाल की प्रेरणा लेकर नगर विद्यालय का स्वरूप देकर अति आवश्यकता की पूर्ति की। उन्होंने अपने अनुभव में बताया कि बड़े बच्चों के साथ नैतिक शिक्षा और उनके स्वभाव को जानना बहुत बड़ी चुनौती होती है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान राष्ट्रभक्ति सारे जहां से अच्छा और भारत मां की जय के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*