कौशाम्बी11अक्टूबर*बेटी बचाओ-बेटी पढाओ जागरूकता रैली को डीएम ने दिखाई हरी झण्डी*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित ”बेटी बचाओ-बेटी पढाओ“ जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं से सम्बन्धित मुद्दों एवं समस्याओं के प्रति जागरूकता व बालिकाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।जनपद के विभिन्न विद्यालयों में भारत सरकार की थीम “बेटियॉ बने कौशल” पर वृहद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं से सम्बन्धित समस्याओं, कानूनों, लिंग आधारित भेद-भाव, हिंसा, बाल विवाह, वन स्टॉप सेन्टर की कार्य प्रणाली, हेल्पलाईन नम्बरों तथा विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया इस अवसर पर प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक उपाध्याय, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टॉप सेन्टर के कर्मचारी तथा बालिकायें उपस्थित रहीं ।

More Stories
नई दिल्ली14अगस्त26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी
नई दिल्ली14अगस्त26*स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले की प्राचीर से पहली बार ‘वंदे मातरम’ का गायन किया जाएगा।
नई दिल्ली14अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल परसुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*