कौशाम्बी11अक्टूबर*दोस्तों के संग मिलकर पति ने की थी महिला की हत्या*
*कौशांबी* करारी थाना क्षेत्र के धनपरा गांव में ससुर खदेरी नदी में एक विवाहिता की लाश मिली थी पुलिस ने विवाहिता की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है और उसके दूसरे पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान दी है
घटनाक्रम के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के पवैया गांव निवासी शिव मोहन की बेटी संजू देवी उर्फ सरोज की शादी अराईं गांव निवासी लालता प्रसाद से हुई थी लेकिन दोनों के बीच विवाद रहने लगा और संजू ने मुकेश नामक व्यक्ति से दूसरी शादी कर अपना नया जीवन शुरु कर दिया यह बात उसके पहले पति लालता प्रसाद को ठीक नहीं लगी इसी बीच दूसरे पति मुकेश कुमार से भी संजू का विवाद रहने लगा और रहस्यमय परिस्थितियों में संजू की हत्या कर लाश को ससुर खदेरी नदी में पत्थर से बांध कर फेंक दी गई पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकेश कुमार ने अपने साथी घनश्याम के साथ मिलकर विवाहिता की हत्या कर दी है क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण के नेतृत्व में करारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दरियापुर पवैया मोड़ से छापेमारी कर मुकेश पुत्र भैय्यन निवासी अराईं सुमेरपुर और घनश्याम पुत्र परान सरोज निवासी छोटी पवैया थाना करारी नाम के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध लिखा पढ़ी कर आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया