कौशाम्बी06मई2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[06/05, 6:27 pm] +91 90050 12271: *भरवारी की जनता की मांग बने रेलवे ओवरब्रिज*
*भरवारी रेलवे की जमीन को कब्जा कर दुकान बनाने वाले ओवर ब्रिज के निर्माण का कर रहे हैं विरोध*
*भरवारी कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद भरवारी में रेलवे लाइन के ऊपर ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग बीते तीन दशक से लगातार हो रही है इस मांग को देखते हुए रेलवे ने ओवर ब्रिज बनाए जाने का निर्णय ले लिया है सूत्र बताते हैं कि ओवर ब्रिज बनाने का टेंडर ठेका भी हो चुका है ठेकेदारों ने भरवारी में नापजोख भी शुरू कर दी है कितना जमीन उन्हें ओवरब्रिज निर्माण कराए जाने में लेना है इसका चिन्हीकरण भी हो चुका है लेकिन इसी बीच रेलवे के ऊपर ओवर ब्रिज बनाए जाने का विरोध शुरू हो गया और व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कहा कि ओवर ब्रिज का निर्माण रोक दिया जाए भरवारी रेलबे लाइन पर अंडर ग्राउंड पुल बनाया जाए भरवारी में अंडर ग्राउंड पुल के संबंध में जब भरवारी के सैकड़ो लोगों से बात की गई तो लोगों का कहना है कि अंडर ग्राउंड पुल सुरक्षित नही होता है अंडर ग्राउंड पुल के अंदर देर रात महिलाओं बालिकाओं का निकलना पूरी तरह से असुरक्षित होगा अंडरग्राउंड पुल में अराजकतत्वों का जमावड़ा लगेगा शादी विवाह के समय आधी रात को गेस्ट हाउस से कस्बे की महिलाओं बालिकाओं को वापस घर लौटना पड़ता है और राहजनी चोरी लूट बालिकाओं से छेड़खानी रेप जैसे घटनाओं को अंडर ग्राउंड पुल के सन्नाटे में अराजक तत्व अंजाम देंगे वही ओवर ब्रिज के मामले में नगर के लोगों का कहना है कि खुला होने के चलते वह सुरक्षित होगा और आपराधिक घटनाएं होने का खतरा नहीं होगा लोगों का कहना है कि निजी स्वार्थ के चलते ओवर ब्रिज के निर्माण पर बाधा डाला जा रहा है भरवारी के पुरानी बाजार में रेलवे की जमीनों पर कब्जा करके तमाम दुकान बनाई गई है और जिन लोगों ने रेलवे की जमीन में कब्जा करके दुकान बनाई है उन लोगों को रेलवे के ओवर ब्रिज के निर्माण में अधिक परेशानी दिखाई पड़ रही है क्योंकि रेलवे के ओवरब्रिज बनने के बाद अवैध कब्जा करने वाले लोगों की दुकान टूट जाएगी और उनको मुआवजा भी नहीं मिलेगा जिन लोगों की दुकान निजी जमीन भूमि पर बनाई गई है उन्हें रेलवे से बड़ा मुआवजा भी मिलेगा अवैध कब्जा करने वाले लोग रेलवे ओवर ब्रिज के तमाम नुकसान बताते हैं और अंडर ग्राउंड पुल के फायदे बता कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं
कस्बे के लोगों का कहना है कि अंडर ग्राउंड पुल बन जाने के बाद चौड़ाई और ऊँचाई कम होने से माल वाहक वाहन नहीं जा पाएंगे जिससे भरवारी का व्यापार चौपट होगा ब्यापारी परेशान होंगे स्कूल की बस अंडरग्राउंड पुल से नहीं जा पाएंगी जिससे स्कूल के बच्चों को घूम कर दूर से आना पड़ेगा और स्कूल के सैकड़ो बच्चे प्रतिदिन परेशान होंगे चौड़ाई और ऊंचाई कम होने के चलते अंडरग्राउंड पुल में डबल वाहन एक साथ पास नहीं हो सकेंगे जिससे अंडर ग्राउंड पुल में प्रतिदिन जाम की समस्याएं बनी रहेंगी अंडरग्राउंड पुल की इतने ही समस्याएं नहीं है इसके बाद भी तमाम विकराल समस्याएं हैं थोड़ी सी बारिश में सड़क का पानी अंडरग्राउंड पुल में भर जाने से बाइक सवार पैदल साइकिल सवार को अंडरग्राउंड पुल से निकलने में कठिनाइयों से जूझना पड़ेगा अंडर ग्राउंड पुल के नीचे कीचड़ युक्त पानी भरा रहेगा जिससे दुर्गन्ध भी लगातार उठती रहेगी जबकि ओवर ब्रिज के निर्माण में इन तमाम समस्याओं का सामना नगर के लोगों को नहीं करना पड़ेगा ओवर ब्रिज पुल का निर्माण करने की मांग करने वालों में जय सिंह चन्देल केएस झा पिंटू केशरवानी रेडीमेड राजू रस्तोगी संजय केसरवानी अजय केसरवानी जागेश्वर प्रसाद राकेश अरोड़ा रामप्रकाश मिश्रा एडवोकेट भगवती प्रसाद साहू कमलेश कुमार अर्चित केसरवानी नीरज बनारसी मुन्ना लाल केशरवानी सहित नगर के सैकड़ो लोगों ने भरवारी रेलबे फाटक पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग की है
[06/05, 7:07 pm] +91 94152 54415: ब्रेकिंग न्यूज | कौशाम्बी
कौशाम्बी में तबादलों की राजनीति – सुर्खियों में जाते-जाते एसपी का विवादित फैसला ।
एसपी कौशाम्बी के कार्यकाल के अंतिम दिनों में तबादलों की झड़ी, विभाग में मचा हड़कंप।
5 दरोगा और 11 सिपाहियों के किए गए ट्रांसफर, बिना स्पष्ट आधार ।
10 सिपाही पुलिस लाइन से सीधे थानों में किए गए तैनात, मच गई गुप्त सेटिंग-गेटिंग की चर्चा।
सूत्रों के अनुसार, तबादले नियमों से ज्यादा संपर्कों के आधार पर किए गए।
एक सिपाही का सिकायतन संदीपन घाट से मंझनपुर हुआ था ट्रांसफर, फिर जल्दबाजी में भेजा गया सैयदसरावा चौकी ।
चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए की गई ‘फेवर पोस्टिंग्स’, विभागीय संतुलन पर सवाल।
अधिकारियों ने तबादलों में नीतियों की जगह निजी हितों को दी प्राथमिकता।
कप्तान पर लगे ‘दोनों हाथ से तिजोरी भरने’ के आरोप, स्थानीय राजनीति गर्म।
जनता और विभागीय सूत्रों ने की पूरे तबादला प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग।
जाते-जाते कप्तान का यह कारनामा कौशाम्बी की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल बनकर उभरा।
कई थाने में वर्षों से अपने चाहेतो को कप्तान ने लगातार दी है पोस्टिंग, आरक्षण मामले का भी नहीं किया गया है पालन । चर्चाओ का बाजार गर्म ।
[06/05, 7:37 pm] +91 98391 01290: *राजेश कुमार होंगे कौशांबी के नए एसपी*
*कौशाम्बी* जिले मे काफी समय से तैनात रहे एस पी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का सोमवार देर रात इटावा जनपद स्थानांतरण कर दिया गया, वही जिले मे नये पुलिस अधीक्षक की तैनाती की गई है|शासन ने राजेश कुमार द्वितीय को कौशांबी का नया एसपी नियुक्त किया है। वह जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।राजेश कुमार हाल ही में कौशांबी जिले के नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त हुए हैं, उत्तर प्रदेश प्रांतीय पुलिस सेवा पीपीएस उन्होंने 1997 में डिप्टी एसपी के रूप में सेवा प्रारंभ की थी। लगभग तीन दशकों की सेवा के दौरान, उन्होंने कई जिलों में सीओ और एडिशनल एसपी के रूप में कार्य किया है। उनकी कार्यशैली को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रभावी माना जाता है। उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें “उत्कृष्ट सेवा पदक 15 अगस्त 2022 मे संमानित किये जा चुके हैं
राजेश कुमार एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी माने जाते हैं। इसके पहले वह विभिन्न जनपदों में अपनी सेवा दे चुके हैं और अपराध नियंत्रण में उनकी भूमिका को सराहा गया है।नए एसपी की नियुक्ति से जिलेवासियों को कानून व्यवस्था में और सुधार की उम्मीद है। उन्होंने पदभार संभालने से पहले हुई वार्ता मे कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।
[06/05, 7:55 pm] +91 94152 54415: ब्रेकिंग न्यूज | कौशाम्बी
कौशाम्बी में तबादलों की राजनीति – सुर्खियों में जाते-जाते एसपी का विवादित फैसला ।
एसपी कौशाम्बी के कार्यकाल के अंतिम दिनों में तबादलों की झड़ी, विभाग में मचा हड़कंप।
5 दरोगा और 11 सिपाहियों के किए गए ट्रांसफर, बिना स्पष्ट आधार ।
10 सिपाही पुलिस लाइन से सीधे थानों में किए गए तैनात, मच गई गुप्त सेटिंग-गेटिंग की चर्चा।
सूत्रों के अनुसार, तबादले नियमों से ज्यादा संपर्कों के आधार पर किए गए।
एक सिपाही का सिकायतन संदीपन घाट से मंझनपुर हुआ था ट्रांसफर, फिर जल्दबाजी में भेजा गया सैयदसरावा चौकी ।
चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए की गई ‘फेवर पोस्टिंग्स’, विभागीय संतुलन पर सवाल।
अधिकारियों ने तबादलों में नीतियों की जगह निजी हितों को दी प्राथमिकता।
कप्तान पर लगे ‘दोनों हाथ से तिजोरी भरने’ के आरोप, स्थानीय राजनीति गर्म।
जनता और विभागीय सूत्रों ने की पूरे तबादला प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग।
जाते-जाते कप्तान का यह कारनामा कौशाम्बी की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल बनकर उभरा।
कई थाने में वर्षों से अपने चाहेतो को कप्तान ने लगातार दी है पोस्टिंग, आरक्षण मामले का भी नहीं किया गया है पालन । चर्चाओ का बाजार गर्म ।
[06/05, 8:08 pm] +91 99191 96696: *चिल्ड्रन हास्पिटल से हायर सेन्टर रिफर किये गये बच्चे का इलाज स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में हुआ*
*कौशाम्बी।* प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ0 हरिओम कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज, प्रयागराज के चिल्ड्रन हास्पिटल से हायर सेन्टर रिफर किये गये बच्चे का इलाज स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में हुआ। बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुआ। कहा जाता है कि चिकित्सक भगवान का रूप होते है। जिसका प्रमाण स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्व संयुक्त जिला चिकित्सालय कौशाम्बी में देखने को मिला। दिनांक 16.04.2025 को सुशीला देवी पत्नी दयाराम निवासी गड़वा बारा कौशाम्बी ने एक बच्चे को निजी चिकित्सालय में जन्म दिया था, जन्म देते ही बच्चे बीमारी से ग्रसित था। जिसके परिणामस्वरूप मस्तिष्क में संक्रमण हो जाता है. प्रसव कालीन श्वासावरोध एक ऐसी स्थिति है, जहाँ बच्चे को जन्म से पहले, जन्म के दौरान या जन्म के तुरंत बाद पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती है. यह बच्चे के मस्तिष्क और अन्य अंगों को ऑक्सीजन की कमी से नुकसान पहुंचा सकता है। स्वासावरोध कई गम्भीर जटिलताओ को जन्म देता है जिससे अंग प्रणाली प्रभावित होती है मस्तिष्क विशेष रूप से कमजोर होता है जिससे मस्तिष्क का विकास नही हो पाता है। बच्चे को निजी चिकित्सालय से दिनांक 16 अप्रैल को मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज प्रयागराज के चिल्ड्रन हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहॉ पर बच्चे की हालत में कोई सुधार नही हुआ, जिस कारण उसे दिनांक 19 अप्रैल को हायर सेन्टर के लिए रिफर किया गया था, बच्चे के अभिभावक कुछ सोच नही पा रहे थे।अभिभावक बच्चे को लेकर स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्व संयुक्त जिला चिकित्सालय कौशाम्बी के एसएन सीयू वार्ड मे भर्ती कराया गया।
प्रधानाचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एस0एन0सी0यू0 में कार्यरत चिकित्सक डा0 नरेश रस्तोगी एवं उनके सहयोगी पैरामेडिकल स्टाफ श्री भूपेन्द्र सिंह, श्रीमती रीता सोनकर, श्रीमती बीनू भारती की देखरेख में बच्चे का इलाज शुरू किया गया, बच्चे को लगातार दौरे पड़ रहे थे, चिकित्सक एवं पैरामेडिकल टीम द्वारा अथक प्रयास के उपरान्त बच्चा स्वस्थ्य होकर स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्व संयुक्त जिला चिकित्सालय कौशाम्बी के एसएन सीयू वार्ड से दिनांक 03 मई को डिस्चार्ज कर दिया गया।
[06/05, 8:08 pm] +91 99191 96696: *खण्ड विकास अधिकारी चायल, मूरतगंज एवं सरसवा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शो-काज नोटिस जारी करने के डीएम ने दिये निर्देश*
*मनरेगा स्वतः रोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),गौशाला, सिंचाई, नलकूप एवं आईजीआरएस की समीक्षा*
*चारागाह की भूमि चिन्हित करने में घोर लापरवाही बरतने पर पशु चिकित्सा अधिकारियों का वेतन रोकने एवं सभी द्वारा जनपद में निवास न करने पर उनका आवासीय भत्ता रोकने के निर्देश*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में मनरेगा/स्वतः रोजगार योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),गौशाला एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने जीरो पार्वती में चिन्हित परविरों का जल्द से जल्द 100 प्रतिशत सत्यापन कराकर उन्हें लाभान्वित कराने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिन लाभार्थियों को आवास का पैसा प्राप्त हो चुका है और उन्होंने अभी तक बिना किसी कारण के आवास का निर्माण नहीं करवाया है, ऐसे लाभार्थियों को चिन्हित कर अधिकारी स्वयं लगकर उनके आवास के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करायें एवं ऐसे भी लाभार्थियों को चिन्हित करें जो पैसा प्राप्त होने के बाद भी निर्माण कार्य में रूचि नहीं लेना चाहते हैं तो ऐसे लाभार्थियों के विरूद्ध आरसी जारी कर वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्हांने कहा कि नये आवासों के लाभार्थियां के सर्वे का कार्य किया जा रहा है, यह ध्यान रखें कि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए, सभी पात्र लाभाथियां को आवास अवश्य उपलब्ध कराया जाय। उन्हांने कहा कि गॉव-गॉव जाकर लोंगो से या प्रधानों से मिलकर पात्र लाभार्थियों को आवास दिलाने का कार्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा किया जाय।जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विस्तृत समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन करें, जिससे गरीब परिवारों का सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सकें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की नियमित साप्ताहिक बैठक करते हुए उनको नियमित साप्ताहिक बचत, आन्तरिक लेनदेन, साप्ताहिक ़ऋण वापसी एवं अभिलेखों का नियमित रख-रखाव के सम्बन्ध में जानकारी दी जाय। महिला समूहों के गठन के सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी चायल, मूरतगंज एवं सरसवा द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष गठन कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि वि़द्युत सखी, बैक सखी एवं समूहों के साथ लगातार बैठक करें।
जिलाधिकारी ने गौशाला की समीक्षा करते हुए सभी बी0डी0ओ0 को गंगा/यमुना के किनारे स्थित सभी ग्राम पंचायतों में जगह चिन्हित करते हुए गौशाला बनाये जाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी गौशालाओं में पर्याप्त पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा पिछली बैठक में जनपद के सभी पशु चिकित्साधिकारियों को चारागाहा की भूमि का क्षेत्रफल बढ़ायें जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया था, लेकिल सभी द्वारा घोर लापरवाही की गई है, इस सम्बन्ध में ठोस कार्यवाही नहीं की गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी पशु चिकित्साधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दियें। इसके साथ ही सभी पशु चिकित्साधिकारियां द्वारा जनपद में निवास न करने पर उनका आवासीय भत्ता रोकने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दियें। उन्हांने कहा कि सभी पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा गौ-आश्रय स्थलों का निरीक्षण करते हुए उसकी लोकेशन उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि जहॉ पर भी चारागाह की व्यवस्था न बन पा रही हो, अन्य स्थानों पर चिन्हित कर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के दृष्टिगत गौ-आश्रय स्थलों में पानी एवं छाया आदि की व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। यदि कहीं से किसी भी गौशाला में किसी गोवंश की मृत्यु लापरवाही के कारण हेती है, तो सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेंगी। उन्हांने कहा कि भूसा दान के लिए लोगों से मिलकर भूसा दान करने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित करते हुए कहा कि नहरें समय से चलें एवं नहरों में टेल तक पानी पहुॅचें, इस सम्बन्ध में नहरों की साफ-सफाई का कार्य करा लिया जाय। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन अमृत सरोवरों में अभी तक पानी भरवाने का कार्य नहीं कराया गया है, उनमें जल्द से जल्द पानी भरवाया जाय।
जिलाधिकारी ने नलकूप की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता नलकूप को निर्देशित करते हुए कहा कि जहॉं कहीं पर भी नलकूपों का रिबोर होना बाकी हो, उसका तत्काल रिबोर कराने की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गांवो में लगातार भ्रमण कर नलकूपों का निरीक्षण करते रहें, जहॉ कहीं पर भी नलकूपों के मरम्मत की जरूरत है, तत्काल मरम्मत कार्य कराकर नलकूपों को चालू कराया जाय।
जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा के दौरान आई0जी0आर0एस0 के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत करने के भी निर्देश दिए। खण्ड विकास अधिकारी चायल एवं मूरतगंज द्वारा आई0जी0आर0एस0 की शिकायतों के सम्बन्ध में गलत आख्या प्रस्तुत करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दियें। उन्होंने सभी अधिकारियां को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतकर्ताओं से बात करते हुए उनकी शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत सुनिश्चित किया जाय, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। उन्होने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को स्वयं देखकर उनका निस्तारण करें, किसी भी स्तर पर शिकायतों को लम्बित न रहने दें एवं शिकायतकर्ता का फीडबैक अवश्य लें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव,जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक एवं सभी विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
[06/05, 8:08 pm] +91 99191 96696: *आरआरसी सेन्टरों के निर्माण कार्य को माह मई तक पूर्ण कराने के निर्देश*
*जिलाधिकारी ने जनपद में पॉलीथीन के जगह अन्य थैलों का प्रयोग कराने के लिए महिला समूहों से बात करके उत्पादन कराने तथा खरीद करने के दियें निर्देश*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में जिला स्वच्छता समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में चिन्हित स्थानो पर हो रहें आर0आर0सी0 सेन्टरों के निर्माण कार्य को माह मई तक अवश्यक पूर्ण करा लिया जाय। उन्होंने जनपद में पॉलीथीन का उपयोग बंन्द कराने के निर्देश सभी ई0ओ0 को देते हुए कहा कि आप द्वारा महिला समूहों से मिलकर उनसे बात करके पर्यावरण के अनुकूल (कपड़े एवं कागज) के थैले आदि के उत्पादन के सम्बन्ध में बात करें एवं उनसे खरीद करेंगे। इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी और मजबूत होगी एवं राजस्व का भी इजाफा होगा। उन्होंने वनाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गॉवों में वेटलैण्ड (आर्द्र भूमि) का चिन्हांकन करते हुए साफ पानी के स्टोरेज के सम्बन्ध में कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही चिन्हित स्थान पर वेटलैण्ड का बोर्ड भी लगवायें। उन्हांने अमृत सरोवरों एवं अन्य तालाबों के किनारों पर बृहद वृक्षारोपण का कार्य कराने के निर्देश वनाधिकारी को दियें। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तालाबों के आस-पास सहित जनपद में साफ-सफाई की व्यवस्था निरन्तर सुनिश्चित रहें।
बैठक में गंगा समिति द्वारा 05 जून को होने वाले गंगा दशहरा कार्यक्रम में सांस्कृति कार्यक्रम कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से निवेदन किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने लोक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम कराये जाने की सहमति प्रदान की गई एवं कहा गया कि पर्यटन के दृष्टिगत कड़ाधाम में और जो भी विकास कार्य कराये जाने हों, उस सम्बन्ध में कोई विचार हो तो साझा करें, कार्यवाही की जायेंगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव,अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी रामसिंह यादव एवं सभी विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
[06/05, 8:14 pm] +91 98391 01290: *खुलेआम अधिकारी और ठेकेदारों की तानाशाही बिना अधिकार के जमीन पर सड़क निर्माण शुरू*
*ठेकेदार की दबंगई से आक्रोशित किसान परिवार ने रोकी जेसीबी,मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोधियों को हटाया*
*3 फुट खेतों से मिट्टी निकालने के मानक के बावजूद 7 फुट मिट्टी खोद कर ठेकेदार खेतों को बना रहे मौत का कुआं*
*अझुवा कौशाम्बी* लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और उनके ठेकेदारों की खुलेआम गुंडई देखने को मिल रही है जिन किसानों के खेतों को अधिग्रहण नहीं किया है अदालत में मुकदमा चल रहा है किसानों के खेतों को अधिग्रहण कर मुआवजा की रकम भी उन्हें विभाग द्वारा अभी तक नहीं दी गई है उनके खेतों में जबरिया सड़क का निर्माण विभागीय अधिकारियों के संरक्षण में ठेकेदारों ने शुरू कर दिया है विभागीय अधिकारी और ठेकेदारों की तानाशाही से किसान परिवार में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है आदर्श नगर पंचायत अझुवा में यातायात के दबाव और नागरिकों की मांग पर वार्ड नंबर 6 कृष्णा नगर मोहल्ले से राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने होते हुए एक बाईपास सड़क के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 2 करोड़ 43 लाख का टेंडर कर लगभग 1800 मीटर का बाईपास सड़क का निर्माण 2023 में शुरू कराया जिसमें तमाम किसानों की भूमि रजिस्ट्री कराकर मुआवजा दिया था लेकिन कुछ किसान जैसे विजय सिंह यादव पुत्र स्व. रामस्वरूप ने मालियत और मुआवजे की राशि से असंतुष्ट होकर न तो रजिस्ट्री किया और मुआवजा लेने से इनकार करते हुए कोर्ट में मुकदमा पंजीकृत कर सड़क निर्माण में विघ्न उत्पन्न कर दिया संबंधित ठेकेदार ने लगभग 44 मीटर कार्य छोड़ते हुए कार्य सम्पन्न करा दिया ।असंतुष्ट किसानों और जिम्मेदारों की कई बार मीटिंग हुई लेकिन नतीजा सिफर रहा आज मंगलवार को ए ई दालचंद्र भास्कर, जेई आलोक कुमार ,विभागीय अमीन अरुण और थाना चौकी पुलिस मौके पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे खेत को समतली कराकर खेतों के बगल से 6 से 7 फुट गड्ढा कर मिट्टी निकाल कर सड़क निर्माण कराना शुरू कर दिया किसान के परिवार की महिला और पुरुषों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा सरकार जबरिया हमारी पैतृक भूमि पर कब्जा करवाकर सड़क बना रही है ।निर्माणाधीन सड़क किनारे हमारे खेतों के साइड से 6 से 7 फुट गड्ढा कराकर मिट्टी निकाल कर सड़क बना रहे हैं जबकि सरकारी मानक 1 मीटर यानि 3 फुट है।वहीं मौके पर रहे विभागीय ठेकेदार ने बताया कि यह भूमि अधिग्रहण कर ली गई है इनको 26 अप्रैल को नोटिस दिया गया है ।खेतों के किनारे से जेसीबी द्वारा 6 से 7 फूट गड्ढा कर उसकी मिट्टी निकाल कर निर्माणाधीन सड़क पर डालने का किसान और उसके परिजनों ने विरोध किया और जेसीबी को बंद करवा दिया कुछ देर बाद ही पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को हटा दिया।किसान के परिजनों का कहना था हमारे अधिग्रहीत खेत के बगल से बड़ा गड्ढा कर मिट्टी निकाली जा रही हमारी उपजाऊ मिट्टी गड्ढे में चली जाएगी,खेत असमतल हो जाएगा जब मीटिंग में 3 फुट मिट्टी निकालने की बात की गई थी तो 6 से 7 फुट गड्ढा कर मिट्टी क्यों निकाली जा रही है ठेकेदार अन्यत्र कहीं से मिट्टी लाकर या खरीदकर क्यों नहीं सड़क निर्माण कर रहा यहां सरकारी ठेकेदार द्वारा गुंडई की जा रही है। जिस तरह से किसान की जमीन कब्जा किए जाने के मामले में किसान के साथ तानाशाही की जा रही है यह कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है
[06/05, 9:44 pm] +91 63921 77313: *खंभे से टकराया बाइक सवार घायल*
*कौशांबी* कानपुर के सरसौल के रहने वाले अभिमन्यु गुप्ता पुत्र प्रेम कुमार बाइक से अपने दोस्त के यहां मिलने सिराथू आए थे वहां से वह वापस बाइक से कानपुर जा रहे थे जैसे ही वह सिराथू पहुंचे बाइक समेत खंबा से टकरा गए हैं जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए हैं हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए सीएससी सिराथू में भर्ती कराया है
[06/05, 9:44 pm] +91 63921 77313: *दावत खाकर घर जा रही महिला सड़क हादसे में घायल*
*कौशांबी* कड़ा धाम थाना क्षेत्र के निन्दूरा गांव निवासी गिरिजा देवी पत्नी कमलेश कुमार अपने परिवार के साथ बाइक से दावत खाने गई थी जहां से दावत खाकर मंगलवार को महिला अपने परिवार के साथ बाइक से वापस अपने घर जा रही थी जैसे ही बाइक सवार कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अलीपुर जीता के पास पहुंचे सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं इस दुर्घटना में गिरिजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई है मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल महिला गिरिजा देवी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है
[06/05, 9:44 pm] +91 63921 77313: *बाजार से घर जा रहे बाइक सवारों को चार पहिया ने मारी टक्कर दो घायल*
*कौशाम्बी* देवीगंज बाजार से वापस जा रहे बाइक सवार दो लोग जैसे ही कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गढ़ी चिकारा के पास पहुंचे तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवारो को टक्कर मार दी है जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए हैं हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई है मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है बताया जाता है कि शुभम पुत्र शिव मोहन अपने साथी धीरज पुत्र शिवनाथ निवासी गोविंदपुर ताज मल्लाहन थाना कड़ा धाम मंगलवार को देवीगंज बाजार आए थे जहां से वह बाइक से वापस घर जा रहे थे गढ़ी चिकारा के पास बाइक सवार की चार पहिया गाड़ी से टक्कर हो गई है जिससे दोनों घायल हो गए हैं
[06/05, 9:44 pm] +91 63921 77313: *ई रिक्शा को चार पहिया ने मारी टक्कर चालक घायल*
*कौशांबी* कुंडा प्रतापगढ़ के रहने वाले संजय कुमार पुत्र हीरालाल ई रिक्शा से सैनी आए थे और वह मंगलवार को सैनी से वापस अपने घर कुंडा जा रहे थे जैसे ही ई रिक्शा चालक कड़ा धाम थाना क्षेत्र के औरेनी के पास पहुंचे तेज रफ़्तार चार पहिया गाड़ी ने ई रिक्शा में टक्कर मार दिए जिससे ई रिक्शा चालक संजय कुमार घायल हो गए हैं हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गयी मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल संजय कुमार को इलाज के लिए सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया है
[06/05, 11:11 pm] +91 98391 01290: *आत्महत्या को प्रेरित करने वाले वांछित अभियुक्त को कोखराज पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कौशाम्बी-* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोखराज पुलिस उ0नि0 मनीष पाल ने हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 172/25 धारा 108 बीएनएस से संबन्धित वांछित अभियुक्त योगेश उर्फ अंकित सिंह पुत्र दिनेश उर्फ दिन्नू निवासी ग्राम किशुनपुर अम्बारी थाना सराय अकिल को टेढ़ीमोड शहजादपुर से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को पुलिस द्वारा न्यायालय भेजा गया।

More Stories
लखनऊ 9दिसम्बर 25*UP विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 19 से*
लखनऊ 9 दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 9 दिसंबर 25 *पूर्णिया हवाई अड्डा पर विमान परिचालन से जुड़ी समस्याओं, एयरपोर्टअथॉरिटी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक