कौशाम्बी06फरवरी*प्रतिदिन 10 बजे से आमजन की शिकायतों को सुनकर निस्तारित करे अधिकारी–डीएम*
*जिलाधिकारी ने की विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा*
*14 फरवरी 2023 को 501 जोड़ां का विवाह सम्पन्न कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित*
*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 14 फरवरी को 501 जोड़ां का विवाह सम्पन्न कराया जायेंगा*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आई0जी0आर0एस0 के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं प्रतिदिन आई0जी0आर0एस0 पोर्टल को चेक करने तथा शिकायतकर्ता से अवश्य सम्पर्क कर शिकायत निस्तारित करने के निर्देश दियें।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर न होने पाये। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय में प्रतिदिन 10 बजे से आमजन की शिकायतों को सुनकर निस्तारित करने तथा शिकायत सुनने का समय सम्बन्धित बोर्ड भी कार्यालय के बाहर लगवाने तथा शिकायत पंजीयन में सभी शिकायतों को अंकित करने के निर्देश दियें। उन्होंने निराश्रित गोवंशों की समीक्षा के दौरान सहभागिता योजना के तहत लक्ष्य आवंटित कर गोवंशों की सुपुर्दगी में तेजी से प्रगति लाने के भी निर्देश दियें। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि गोद लिए गये विद्यालयों एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रां का नियमित रूप से निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध करायें।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित कराने एवं निर्माण श्रमिकों का अधिक से अधिक पंजीयन कराने के निर्देश दियें। उन्होंने निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतों को समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत दिनांक 14 फरवरी 2023 को 501 जोड़ां का विवाह सम्पन्न कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 50 लक्ष्य के सापेक्ष बैकों द्वारा 54 लाभार्थियों के ऋण आवेदनों को स्वीकृत किया गया है एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 10 लक्ष्य के सापेक्ष बैकों द्वारा 16 लाभार्थियों के ऋण आवेदनों को स्वीकृत किया गया हैं।
जिलाधिकारी द्वारा नई सड़कों का निर्माण/चौड़ीकरण व सुढृढ़ीकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पशुओं के टीकाकरण की प्रगति, आयुष्मान भारत योजना, दवाओं की उपलब्धता, ऑपरेशन कायाकल्प, हैण्डपम्पों की रिबोर, मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजीत प्रताप सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak