कौशाम्बी06फरवरी*एसपी ऑफिस के बाहर सड़क पर न्याय के लिए मासूम बच्चों के साथ विलाप करती रही युवती*
*चौकी इंचार्ज टेवा पर गंभीर आरोप के बाद भी चौकी इंचार्ज पर नहीं हुई किसी प्रकार की कार्यवाही*
*कौशाम्बी।* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवा पुलिस चौकी अंतर्गत टेवा गांव की एक युवती दबंगों के आतंक अत्याचार से इस कदर पीड़ित है कि उसे एसपी ऑफिस के बाहर सड़क पर दो छोटे-छोटे अबोध बच्चों को लेकर विलाप करना पड़ा है एसपी ऑफिस के बाहर सड़क पर विलाप कर रही महिला की पीड़ा देखकर मौके पर मजमा लग गया वाहनों के चक्के थम गए बीच सड़क पर महिला के बच्चों के साथ बिलाप करने के चलते चौकी इंचार्ज ने पुलिस की किरकिरी करा दी
महिला का आरोप है कि चौकी इंचार्ज टेवा अपराधियों से सांठगांठ कर उसका उत्पीड़न करवा रहे हैं उसके साथ लगातार अत्याचार अन्याय हो रहा है लेकिन किसी भी मामले में चौकी इंचार्ज ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है हालांकि इसके पहले भी कई बार चौकी इंचार्ज पार कमजोर मजलूम के साथ आतंक अत्याचार का आरोप लग चुका है लेकिन चौकी इंचार्ज की बड़ी पकड़ के चलते चौकी इंचार्ज के तमाम गुनाह माफ हो जाते हैं महिला योगी सरकार से फरियाद कर चुकी है योगी सरकार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा है लेकिन योगी सरकार के भेजने के बाद भी महिला को कौशांबी पुलिस से न्याय नहीं मिल सका है जिस पर युवती को दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों के बीच सड़क पर लोट कर विलाप करना पड़ा है यह पुलिस की न्याय व्यवस्था पर करारा तमाचा है कि बीच सड़क पर लोट लोट कर बिलाप कर के अपने दो छोटे बच्चों के साथ युवती अपने साथ हुई जुल्म ज्यादती अत्याचार पर न्याय की कार्यवाही की मांग कर रही है और उसे न्याय मिलता नहीं दिख रहा है।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री