केशरियाजी,3 दिसम्बर । राज्य सरकार की चहुमखी विकास की विभिन्न याेजनाओं का जनता लाभ उठाये ।
उदयपुर जिले के उपखण्ड केशरियाजी की गडावण पंचायत में आयाेजित प्रशासन गाँवाेंं के संग अभियान शिविर में विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाँ दयाराम परमार मुख्य अतिथि के पद से शिविर में उपसि्थत ग्रामीणाें काे सम्बाेधित कर रहे थे ।उन्हाेने कहा कि सरकार की मंशा है कि दूर दराज पहाडी क्षेत्र में रहने वाले गरीब,असहाय व्यक्ति काे सरकार की जनकल्याणकारी याेजना का लाभ मिल सके,इसकाे ध्यान में रखते हुए आज प्रशासन गडावण पंचायत में आपके घर आया है ।इसका लाभ उठाने का ग्रामीणाें से आग्रह किया । उन्हाेने ग्रामीणाें से आग्रह किया की सरकार द्वारा जारी काेराना की गाईड लाईन की पालना करे व काेराना का टीका लगवाने का निवेदन किया तथा इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाये ।
शिविर की अध्यक्षता पंचायत समिति केशरियाजी की प्रधान केशर देवी मीना ने की ।मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार,विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य कालुराम मीणा,पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा थी ।
इससे पूर्व शिविर में उपखण्ड अधिकारी के निर्देशानुसार शिविर में भाग ले रहे 21 विभागाें के अधिकारियों ने अपने – अपने विभाग के कार्याें की विस्तार से जानकारी दी ।
डाँ परमार ने शिविर में 15 आवासीय पट्टे,26 जाेब कार्ड,20 पेन्शन पीपीओ,20 आवास स्वीकृति पत्र,10 शाैचालय स्वीकृति पत्र,4 श्रमिक कार्ड वितरण किये ।राजस्व विभाग 72 शुद्धीकरण,8 सरकारी भवनाें हेतु भूमि आवंटन,104 नामान्तरण, 5 राजस्व रेकार्ड आम रास्ता दर्ज,2 ग्राम पंचायत के नाम आबादी दर्ज,67 राजस्व प्रतिलिपि,दाे सहमति बटवारा,23 जन आधार कार्ड वितरण किये ।एक पानी जांच करने की मशीन स्थानीय सरपंच बद्रीलाल दामा काे दी गई । यह जानकारी उपखण्ड अधिकारी गाेविन्दसिंह रतनू दी ।
इस अवसर पर सरपंच बद्रीलाल दामा,विकास अधिकारी हिंगलाजदान चारण,तहसीलदार लाल शंकर बुनकर,सरपंच थावरचन्द दामा,ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,पूर्व सरपंच अमृतलाल दामा,समाज सेवी डाँ जगदीश मीणा फूलशंकर दामा सहीत अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नोयडा27जून26*नोएडा में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, महानगर कांग्रेस ने किया अखाड़ों का स्वागत, पुलिस व्यवस्था की सराहना
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*