[03/12, 1:46 PM] Abdul jabbar Ayodhya: अगले 24 घंटे में यूपी के इन शहरों में हो सकती है बारिश ।
अयोध्या उत्तर प्रदेश में आने वाले दो से तीन दिनों में मौसम में कई अहम बदलाव आने वाले हैं। जहां गुरुवार को तापमान में गिरावट के साथ उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है तो वहीं शुक्रवार के बाद से तापमान बढ़ने की भी आशंका मौसम विभाग बता रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13.8 और अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि, गुरुवार को सूबे की राजधानी लखनऊ के साथ बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर और सुलतानपुर में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
[03/12, 1:46 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *मुख्यमंत्री द्वारा छात्र छात्राओं के खाते में भेजा गया छात्र व्रति, व शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि*
*दशमोत्तर एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत अनुसचित जाति, सामान्य जाति ,व पिछड़ा वर्ग जाति के छात्र छात्राओं मुख्यमंत्री द्वारा कम्प्यूटर पर बटन दबाकर छात्र छात्राओं के आधार लिंक खाते में भेजा गया*, इसी क्रम में एन आई सी कक्ष में जिलाधिकारी द्वारा सांकेतिक तौर पर दस छात्र छात्राओं को छात्रव्रति प्रमाण पत्र वितरण किया गया,*जनपद सुल्तानपुर के 11141 अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग 7824,पिछड़ा वर्ग के 16568, अल्पसंख्यक वर्ग 1768,छात्र छात्राओं को छात्रव्रति एव शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि उनके खाते में निदेशालय द्वारा उनके खाते में अंतरित की गई है*
[03/12, 1:46 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ*
*लखनऊ: मुफ्त राशन पर योगी सरकार का बड़ा फैसला*
*दिसंबर से दुगना राशन देगी योगी सरकार*
मार्च तक मुफ्त राशन देगी योगी सरकार,,
अब एक यूनिट पर 5 कि बजाय 10 किलो राशन मिलेगा,,
राशन के साथ खाद्य तेल, नमक, दाल भी मिलेगी मुफ्त,,
लापरवाही बरतने वाले कोटेदारों पर होगी बड़ी कार्रवाई- योगी सरकार।
[03/12, 1:46 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *UP ब्रेकिंग- कोविड के नए वेरियंट के कारण आपातकाल मीटिंग में हुए महत्वपूर्ण निर्णय, मुख्यमंत्री ने ली कैबिनेट की मीटिंग, चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री रहे मौजूद*
– प्रदेश में किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन आगामी आदेश तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन की इजाज़त फिलहाल नही दी जाएगी।
*कल से 50% क्षमता के साथ स्कूल खुलेंगे,6 दिन में से 3 दिन बच्चे स्कूल में पढ़ने जाएंगे*
*स्कूलों और कॉलेजों की ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शूरू कर रहे हैं*
– बिना मास्क वालों पर चालानी कार्यवाही होगी, रोको-तोको अभियान फिर से शुरु किया जायेगा।
– निजी संस्थानों में वैक्सीन के दोनों डोज लगे होने पर ही प्रवेश मिलेगा।
– समस्त कार्यालय नई गाइडलाइन आने तक 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रहेंगे।
– शादियों में अधिकतम दोनों पक्षो को मिलाकर कुल 200 लोग रहेंगे मौजूद।
*कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला*
*स्कूल 100 फीसद तादाद की जगह 50% तादाद के साथ ही संचालित होंगे*
*स्कूल ऑन लाईन क्लास बंद नहीं करेंगे, ऑन लाईन क्लास जारी रहेंगी*
कल से लागू होगी नई व्यवस्था *नए वेरिएंट B.1.1.1.529 को OMICRON नाम दिया गया है,*
—————————-
वायरस वापस आ गया है, इस बार अधिक ऊर्जा, रणनीति और छलावरण के साथ।
इस बार हमें खांसी नहीं होगी, बुखार नहीं होगा, जोड़ों का दर्द नहीं होगा, बस कमजोरी होगी,
भूख न लगना और कोविड निमोनिया होगा!
बेशक, मृत्यु दर अधिक है, चरम पर पहुंचने में कम समय लगता है। कभी-कभी कोई लक्षण नहीं… आइए सावधान रहें…
यह सीधे फेफड़ों को प्रभावित करता है, जिसका अर्थ है कि अवधि कम हो जाती है।
बहुत से रोगियों को बिना बुखार के देखा है, लेकिन एक एक्स-रे रिपोर्ट में मध्यम छाती का निमोनिया दिखाई देता है!
COVID19 के लिए अक्सर नेज़ल स्वैब नकारात्मक होता है!
वायरस सीधे फेफड़ों में फैलता है जिससे वायरल निमोनिया के कारण तीव्र श्वसन संकट होता है! यह बताता है कि यह तीव्र और अधिक घातक क्यों हो गया है !!!
सावधान रहें, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें, फेस मास्क पहनें, बार-बार हाथ धोएं।
*लहरें* पहले से ज्यादा घातक। इसलिए हमें बहुत सावधान रहना होगा और *हर सावधानी बरतनी होगी।*
————————–
इस जानकारी को अपने पास न रखें, इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें।
कृपया ध्यान रखें और सुरक्षित रहें!
[03/12, 1:46 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *चक्रवात तूफान जवाद को देखते हुए रेलवे ने एहतियात के तौर पर 95 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है. भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने 2 दिसंबर से लेकर 4 दिसंबर तक ओडिशा समेत दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने अप लाइन (Upline) में 49 ट्रेनों को और डाउन लाइन (Downline) की 46 ट्रेनों को रद्द कर दिया है*
*आने वाले 3 से 4 दिन तक यूपी के कुछ इलाकों में होगी बारिश*
अयोध्या। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 से 4 दिन तक यूपी के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई थी। दोपहर 12 बजे कुछ जगह बूंदाबांदी शुरू हुई लेकिन बाद में मौसम सामान्य होता नजर आया हालांकि शाम 4 बजे के बाद से ही मौसम ने फिर करवट बदली।
*महाराष्ट्र सरकार ने डीजी होमगार्ड और मुंबई के पूर्व सीपी परमबीर सिंह को किया सस्पेंड*
पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर-आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह को आज निलंबित कर दिया गया,परमबीर सिंह पर अनुशासनहीनता और अन्य मामलों को देखते हुए ये कार्रवाई की गई ,सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने परमबीर सिंह के निलंबन आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया हैं. परमबीर के खिलाफ अब कानूनी कार्यवाही को लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।
[03/12, 1:46 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
जनपद के मौसम में हो रहा बदलाव।छाई बदली। हल्की-हल्की चल रही हवा।ठंड बढ़ी।लोगों ने स्वेटर जैकेट निकाले।
[03/12, 1:46 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
लखनऊ।
यूपी के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव मंजूर।
कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए प्रस्ताव को मिली मंजूरी ।
हर थाने में 12 से 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 300 करोड़ रुपए के बजट की व्यवस्था।
सहारनपुर के देवबंद में एटीएस की नई यूनिट और कमांडो ट्रेनिंग सेंटर के लिए जमीन पर मुहर।
एमएसएमई विभाग ने गृह विभाग को 1 एकड़ जमीन निशुल्क दी।
[03/12, 1:46 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
सोहावल रौनाही थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर लखनऊ की तरफ से अयोध्या जा रही कार ने चिर्रा पीसीओ के पास ठेला चालक को मारी टक्कर ठेला चालक को गंभीर अवस्था में रौना ही पुलिस ने भेजा जिला अस्पताल डॉक्टर ने किया मृत घोषित
[03/12, 1:46 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
चकरोड पटने में बाधक बन रहे दबंग के खिलाफ सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे। उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे। ग्रामीण कर रहे हैं उपजिलाधिकारी से तत्काल चकरोड पटवाने की मांग। 90 परसेंट पट चुका है चकरोड। रौनाही थाना क्षेत्र के पंडित पुर गांव का मामला। ग्रामीणों के साथ पंडित पुर ग्राम सभा का प्रधान प्रतिनिधि फौजी रघुवंशमणि पांडे भी धरने पर बैठा।
[03/12, 1:46 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश गुप्ता आज अयोध्या दौरे पर।जिला मुख्यालय 50 किलोमीटर दूर नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में आयोजित कृषि शिक्षा दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल। प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर आयोजित हो रहा है कार्यक्रम। 11:30 बजे कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता।
[03/12, 1:46 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत। मौके पर पहुंची पुलिस कर रही जांच। हावड़ा से चलकर देहरादून तक जाने वाली 3110 डाउन दून एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई अधेड़ की मौत। फतेहगंज रेलवे क्रासिंग के पास कटकर अधेड़ की हुई मौत। कोतवाली नगर क्षेत्र के दालमंडी का रहने वाला है मृतक हरिंदर सिंह उर्फ पिंटू।
[03/12, 1:46 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *मासिक टोल रिचार्ज के बावजूद वायलेट से काटे जा रहे है पेसो से क्षेत्रीय वाहन स्वामियो मे आक्रोश*
सोहावल- अयोध्या
रौनाही टोल प्लाजा तहसील पुर कर्मियो की लापरवाही के कारण मासिक लोकल टोल रिचार्ज कराने के बाद भी क्षेत्रीय वाहनो को एक्टिवेट नही करने के कारण वाहन पर लगे वालेट से पैसा काटने तथा विरोध करने पर अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। बडागांव निवासी भाजपा सोहावल व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिमी राकेश जायसवाल का आरोप है कि विगत एक माह के। अंदर मासिक लोकल टोल रिचार्ज 285रूपये वाहन संख्या यूपी42वी 7970 का जमा कराने के बाद भी एक्सिस बैक के वालेट से चार बार काट लिए गये। मामले की शिकायत एवं कर्मियों की मनमानी आदेशो के विपरीत काम कर बदनाम सरकार को बदनाम करने की शिकायत एन एच आई कंट्रोल रूम अधिकारी सहित केंद्रीय सडक परिवहन मंत्रालय से की। परिणाम स्वरुप चौबीस घंटे मे चार मे से दो बार का खाते से काटे गये पैसे वापस मिला। लेकिन बीते दो दिन पहले टोल पर पहुचते ही केबिन मे बैठे कर्मी द्वारा लोकल रिचार्ज एक्टिवेट नही होने तथा वालेट से टोल काटने का प्रयास किया। मामले की शिकायत कार्यालय मे बैठे अधिकारी से करने पर उक्त अधिकारी ने कार खडी कर कार्यालय मे आकर बात करने तथा मंत्री से और शिकायत करने की धमकी दे डाली। क्षेत्रीय पीडित रबीश विक्रांत आदि का आरोप है कि क्षेत्र मे ऐसे कई वाहन मालिक हैं जिनका भाजपा से संबध होने और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने का खामियाजा टोल कर्मियों की अभद्रता से उठाना पडता है़
[03/12, 1:46 PM] Abdul jabbar Ayodhya: प्रेसनोट
अयोध्या
आज फतेहगंज वार्ड में पार्षद नौशाद राईन के संयोजन में नुक्कड़ सभा सम्पन्न हुई ,जिसका संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफ़र मीसम ने किया, मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन थे ।सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि ये चुनाव आपका भविष्य तय करेगा क्योंकि मौजूदा सरकार आपस मे नफ़रत पैदा करना चाहती है आज विकास की बात नही होती क्योंकि मौजूदा सरकार ने कोई विकास किया ही नही है ,आज जनता महगाई से त्रस्त है,शिक्षा का स्तर गिरा दिया है ,सरकार की मिलीभगत से पेपर लीक हो रहे है,आज अखिलेश यादव की रथयात्रा को जनता का समर्थन मिलने से भाजपा परेशान है, आज सभी वर्गों का समर्थन समाजवादी पार्टी को मिल रहा है, जनता ने मन बना लिया है समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का ,कार्यक्रम के संयोजक नौशाद राईन ने 2022 में पवन पांडे को पुनः विधायक बनाने की जनता से अपील की और कहा कि पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल में जितना अयोध्या का विकास किया उतना किसी ने नही किया आज विकास ठप्प है ।महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया की इस मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफ़र मीसम,मंसूर इलाही, ज़ाकिर हुसैन पाशा,मो हलीम पप्पू,शादाब खान,प्रदेश उपाध्यक्ष मो सुहैल,शादमान खान,हसन इक़बाल,शाहबाज़ लकी, ईशा कुरैशी,शारिब हुसैन,वारिस राईन,इमरान खान,पार्षद रिज़वान हसनैन,विशाल पाल टिंकू,इरशाद इदरीसी,मो जैगम, नज़ीर इदरीसी, तमरेज़,इश्तियाक खान इत्यादि लोग मौजूद थे ।।
[03/12, 1:46 PM] Abdul jabbar Ayodhya: सरकार का पत्रकारों के लिये बीमा का लाभ देने का प्रस्ताव मंजूर
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के पत्रकारों व उनके परिवार को 5 लाख रुपए की चिकित्सा सुविधा के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की।
योगी सरकार का चुनाव से पहले बड़ा फैसला। पत्रकार अपने परिवार का ठीक से करा सकेगा इलाज़। सुविधा सिर्फ़ राज्य मुख्यालय व जिलों के पत्रकारों को मिलेगी।
[03/12, 1:46 PM] Abdul jabbar Ayodhya: प्रेसनोट
*श्वेता राज सिंह बनाई गई महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष*
प्रभु श्री राम के वंशज अनिल राजा द्वारा अयोध्या की बेटी एडवोकेट को श्वेता राज सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा में महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी का पद दिया गया। इस पर श्वेता राज सिंह ने कहा कि श्री राम की जन्मभूमि से उदित सूर्य ने पूरे संसार को प्रकाशमान किया है इसी ध्येय के साथ वो अपने कर्तव्यों से कभी विमुख नहीं होंगी और पूरे संसार में अयोध्या की पावन भूमि का मान बढ़ायेगी।।
[03/12, 1:46 PM] Abdul jabbar Ayodhya: दिल्ली
➡861 प्रवासी भारतीयों का RTPCR परीक्षण हुआ
➡देश लौटे 25 यात्रियों में कोरोना के लक्षण मिले
➡25 लोगों के संपर्क में आए 3 लोग पॉजिटिव
➡सभी पुणे, मुंबई और ठाणे के रहने वाले है
➡28 में से 12 लोगों के सैंपल पुणे भेजे गए।

More Stories
अयोध्या4मई26*पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर राम नगरी अयोध्या में जश्न का माहौल
अम्बेडकरनगर4मई26*चार भाई बहनों और माँ की हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर,,
लखनऊ4मई26*अभी तीन दिनों तक आंधी पानी की संभावना, पाकिस्तानी विक्षोभ का असर*