*ब्रेकिंग शिवराजपुर*
कानपुर29अक्टूबर23*करेंट से झुलसे लाइन मैन की चार माह बाद हो गयी मृत्यु।
शिवराजपुर बिजली घर फीडर से संबंधित पाठकपुर गाँव में खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से झुलसे लाइनमैन की चार माह बाद उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई।
फॉल्ट ठीक करते समय चपेट में आकर झुलासा था, इलाज के दौरान तोड़ा दम। शिवराजपुर में बिजली लाइन सही करते समय एक लाइनमैन करंट का शिकार हो गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल गया था।
शिवराजपुर आपूर्ति सबस्टेशन से जुड़े फीडर से संबद्ध पाठकपुर गांव में शटडाउन लेकर बिजली का काम दोदेपुर गाँव निवासी लाइनमैन 22 वर्षीय राहुल कर रहा था। अचानक से बिजली आ जाने पर तेज करंट लगने से वह नीचे गिर गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत गंभीर देख कानपुर रेफर किया गया था। चार महीने बाद कल शनिवार को राहुल ने दम तोड़ दिया था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

More Stories
लखनऊ30अप्रैल26*22 मृत पुलिस कर्मियों के परिजनों एवं 05 दिव्यांग पुलिस कर्मियों, को 41 करोड़ 60 लाख रूपये के चेक प्रदान किया गया*
रोहतास30अप्रैल26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों को किया गया समापक भुगतान*
हाजीपुर30अप्रैल26*पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार की कुछ गाड़ियों के परिचालन में अस्थायी बदलाव*