यूपीआजतक की रिपोर्टर रेशमा बेगम 24/5/2026
8429506210
कानपुर नगर24मई26*पनकी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तेल चोरी रैकेट का भंडाफोड़,
कानपुर नगर*कानपुर में थाना पनकी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन ऑयल टैंकरों से तेल चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अर्मापुर नहर के पास दबिश देकर 4 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में शेख शाहीन अख्तर उर्फ सानू (42) निवासी कालपी रोड, रोहित सैनी (27) निवासी गुजैनी, आशीष कुमार श्रीवास्तव (53) निवासी जूही लाल कॉलोनी और पुष्पेंद्र सिंह चंदेल (50) निवासी कल्याणपुर शामिल हैं। पुलिस ने मौके से टैंकर संख्या UP 77 T 9698 से 14,965 लीटर एमटीओ, 5,000 लीटर पेट्रोल सहित कुल 19,965 लीटर तरल पदार्थ बरामद किया। इसके अलावा 25 लीटर की कुप्पी, 10 लीटर की बाल्टी में भरा तेल, ₹36,150 नकद, गैस वेल्डिंग मशीन, 2 बिजली वेल्डिंग मशीन, 2 कटर और 1 गैस सिलेंडर भी जब्त किया गया। मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी टैंकर चालक से मिलीभगत कर तेल चोरी करते थे और ब्लैक में बेचते थे। मुख्य आरोपी शेख शाहीन पर पहले से धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम और बीएनएस की धारा 35/317(2) में केस दर्ज हैं। अन्य तीनों पर भी धारा 35/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा है।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उ0नि0 मुजम्मिल हुसैन, उ0नि0 समीर मोहम्मद, उ0नि0 नीरज कुमार, उ0नि0 आशुतोष यादव, हे0का0 अशोक कुमार पाल, हे0का0 प्रमील कुमार व रि0का0 अमन कुमार की टीम ने की।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे अवैध कृत्यों के प्रति सजग रहें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विवेचना जारी है।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*