*BREKING NEWS BANDA-*
बांदा 24 मई 26*26 मई को बांदा पहुंचेंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, गौ रक्षा का फूंकेंगे बिगुल*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए इस समय पूज्य ज्योर्तिमठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज लगातार देश भर में धार्मिक एवं जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इसी कड़ी में शंकराचार्य उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा 26 मई को करीब शाम 5:00 बजे पहुंचेंगे जहां के अतर्रा चुंगी रोड स्थित रामलीला मैदान के गणेश भवन में धर्म सभा आशीर्वाद और धर्म मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। जहां लाखों की संख्या में भीड़ पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। कार्यक्रम में सनातन धर्म, राष्ट्र हित, सामाजिक समरसता, गौ संरक्षण, भारतीय संस्कृति और जन जागरण से जुड़े तमाम विषयों पर भक्तों को संबोधित करेंगे । साथ ही 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की झलक भी इस कार्यक्रम में नजर आ सकती है जहां यह उदघोष किया जाएगा की मतदान उसी को करें जो गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की लड़ाई लड़े। इसके बाद 27 मई को शंकराचार्य तिंदवारी मार्ग होते हुए फतेहपुर जनपद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*