कानपुर नगर24नवम्बर24*यातायात को व्यवस्थित एवम सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने हेतु पैदल गश्त किया गया।
*पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा थाना रावतपुर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गई एवं सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखते हुए यातायात व्यवस्था सुगम रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*
आज दिनाँक 24.11.2024 को पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त महोदय (L/O) के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने व क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से थाना रावतपुर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गयी। गश्त के दौरान सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों एवं सड़कों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम रखने हेतु सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,इस दौरान मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर भी मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर26मई26*लड़खड़ाती उम्मीदों के बीच हक की लड़ाई क़ायम
कानपुर नगर26मई26*थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवराजपुर पुलिस ने किया भंडारा आयोजन
देहरादून26मई26*उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत, लगातार चली 11 गोलियां