*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर20मई26*लखनऊ से कानपुर तक विधायक की नंगे पैर, बनियाईंन और पैजामे में लगी दौड़,, राजनीतिक स्तर से फ़िलहाल विकास का मुद्दा अभी भी ठप*
कानपुर नगर*आर्यनगर शिलान्यास विवाद पहुंचा विधानसभा तक,,सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी के अनुसार “क्षेत्रीय जनप्रतिनिधी के अधिकारों का किया गया अपमान”*
*आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में शिलान्यास को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात कर पूरे मामले को विशेषाधिकार हनन का मुद्दा बताया*।
*विधायक ने आरोप लगाया कि उन्हें अपने ही विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम से रोका गया, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का सीधा अपमान है*।
*विधायक द्वारा लगाया गया आरोप है बीते दिनों मौके पर उनके समर्थकों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और एक मजदूर के साथ मारपीट तक हुई*।
*अमिताभ बाजपेयी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच विशेषाधिकार समिति से कराने की मांग करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शिलान्यास का विवाद नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की लड़ाई है।*
*विधायक ने साफ कहा कि यदि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को ही विकास कार्यों से दूर रखने का प्रयास होगा, तो यह लोकतंत्र के लिए बेहद गंभीर संकेत है, लेकिन वहीं जनता का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष के अगले कदम पर टिकी हैं शहरीय विकास की राजनीति*

More Stories
नॉएडा 29अगस्त 26*नोएडा में 13 हजार अवैध बिजली कनेक्शन का बड़ा खुलासा!
पूर्णिया 29अगस्त 26*बिहार में ‘ऑपरेशन गुलाबी स्कूटी’, मनचलों की खैर नहीं!
पूर्णिया 29अगस्त 2026*“DM को राखी बांध भावुक हुईं जीविका दीदियां”