*Big Breaking News kanpur*
कानपुर नगर20*शहर का भ्रष्ट भू आधिपत्य विभाग और केडीए विभाग की तानाशाही के चलते गरीब पीड़ित किसान की गई जान*
कानपुर नगर*“धरने से लौटे किसान की थम गई सांस”बिठूर में मुआवजे की लड़ाई के बीच किसान की मौत से फूटा गुस्सा*
*बिठूर क्षेत्र के सिंहपुर-संभलपुर में मुआवजे की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के बीच 62 वर्षीय किसान ओम प्रकाश कुशवाहा की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि भू-अधिपत्य विभाग और केडीए अधिकारियों के उत्पीड़न, मानसिक दबाव और लगातार चल रहे संघर्ष ने किसान की जिंदगी छीन ली*।
*हिंदूपुर निवासी मृतक किसान के बेटे मुकेश कुशवाहा के मुताबिक उनके पिता कई दिनों से भीषण गर्मी और लू के बीच खेतों में बैठकर अपने व अन्य किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन अधिकारियों द्वारा सिर्फ कागजी कार्रवाई और ज़बरन ज़मीन छीने जाने से वह बेहद परेशान थे*।
*धरने से लौटने के बाद वह लगातार जमीन और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित थे, जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।किसान की मौत के बाद धरना स्थल पर मातम और आक्रोश का माहौल बना रहा*।
*पीड़ित किसानों का कहना है कि सरकार किसानों के हितों की बात तो करती है, लेकिन जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहे गरीब किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। किसान यूनियन के सदस्यों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए जल्द ही किसानों को न्याय मिलेगा का भरोसा दिया*।
*वहीं क्षेत्र में अब यह सवाल गूंज रहा है कि आखिर कब तक किसान अपने हक के लिए सड़कों और खेतों में संघर्ष करते-करते जान गंवाते रहेंगे।*

More Stories
मथुरा 20 मई 26*महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने के अभियोग में वांछित1युवक व 1 महिला गिरफ्तार ।*
मथुरा 20 मई 26*साईबर फ्राड़ के माध्यम से फर्जी बिल बनाकर मोबाईल बेचने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 20 मई 26*OPERATION CONVICTION – थाना जैंत मथुरा*