नई दिल्ली20मई26*कलबुर्गी में होगा राष्ट्रीय किसान सेमिनार, MSP और ग्राम स्वराज पर मंथन
नई दिल्ली*कर्नाटक से किसानों और ग्रामीण विकास से जुड़ा एक बड़ा राष्ट्रीय आयोजन सामने आया है। नव कर्नाटक रायत संघ ने ग्राम स्वराज, एमएसपी और भारतीय खान-पान विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम में देशभर के किसान नेताओं, विशेषज्ञों और केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
कर्नाटक के कलबुर्गी में आगामी 25, 26 और 27 जुलाई 2026 को “ग्राम स्वराज, न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP और भारतीय खाद्य आदतें” विषय पर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन नव कर्नाटक रायत संघ (R) द्वारा किया जा रहा है। संगठन के राज्य अध्यक्ष श्री दयानंद सी. पाटिल ने भारतीय किसान यूनियन (नैन) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी श्री सुरेश चिल्लर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।
सेमिनार का उद्देश्य किसानों की समस्याओं, ग्रामीण विकास, MSP व्यवस्था और भारतीय पारंपरिक खान-पान पर व्यापक चर्चा करना है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में कृषि, सिंचाई, शिक्षा, श्रम और उद्योग मंत्रालय से जुड़े केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ देशभर के कृषि विशेषज्ञ, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
यह राष्ट्रीय सेमिनार कलबुर्गी के MRMC (CSA) ऑडिटोरियम, सेडम रोड में आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि यह सम्मेलन किसानों के हितों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
📍 रिपोर्ट — यूपी आजतक / स्पेशल डेस्क

More Stories
मथुरा 20 मई 26*महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने के अभियोग में वांछित1युवक व 1 महिला गिरफ्तार ।*
मथुरा 20 मई 26*साईबर फ्राड़ के माध्यम से फर्जी बिल बनाकर मोबाईल बेचने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 20 मई 26*OPERATION CONVICTION – थाना जैंत मथुरा*