*समाधान दिवस *
कानपुर नगर10अगस्त24*समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए।
*पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना कल्यानपुर पर आये हुए फरियादियों की समस्याओ को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु सर्व सम्बन्धित को निर्देशित किया गया* –
आज दिनाँक 10.08.2024 को थाना समाधान दिवस के मौके पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय, श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना कल्यानपुर मे उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु सर्वसम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही प्रतिदिन प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रो की तत्काल जाँच करा कर थाना प्रभारी कल्यानपुर को विधिक कार्यवाही करने हेतु कहा गया। थाना प्रभारी को आगंतुकों/पीड़ितों से सम्मान पूर्वक व्यवहार करने तथा उनके बैठने की उचित व्यवस्था करने के साथ ही सभी की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुनकर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया इसके अतिरिक्त थाने में बीट पुलिस ऑफीसर(BPO) को अपने बीट क्षेत्र में सक्रिय होकर समस्याओ की जाँच कर एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही को नियत समय में निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए| आगामी त्योहार व सावन मास पर सभी को अपनी ड्यूटी निष्ठा पूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया|

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*