मथुरा10अगस्त24*सनसिटी – जमीनों की धोखा धड़ी
1. मथुरा में हाईटेक सिटी बसाने के लिए अप्रैल 2005 में सनसिटी प्रोजेक्टस प्रा० लि का विकास कर्त्ता कम्पनी के रुप में चयन हुआ।
2. 13 दिसम्बर 2005 में दूसरी कम्पनी सनसिटी हाईटेक प्रो० प्रा० लि की स्थापना हुई।
3. सन सिटी हाईटेक प्रो प्रा लि के साथ मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण ने अवैध रुप से M0U हस्ताक्षर किए।
3 a. अवैध इसलिए कि दो कम्पनियां जिनका ना अलग, रजिस्ट्रेशन, ClN नम्बर अलग, डायरेक्टर्स अलग फिर भी MVDA ने दोनों को एक ही माना। जो सरासर फ्रॉड है।
4. जैत – छटीकरा – सुनरख बांगर में सनसिटी हाईटेक प्रो प्रा लि ने टाउनशिप बनाने का प्रस्ताव MVDA को दिया। MVDA ने स्वीकार किया।
5. सनसिटी हाईटेक प्रो प्रा लि ने MVDA व जिला प्रशासन से उक्त क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना, मुनादी आदि कराई। भूमि अधिग्रहण का एक महौल बनाया।
6. भूमि अधिग्रहण की आड में सस्ते में किसानों की जमीनों को कम्पनी ने सीधे खरीदना शुरु किया।
7. MVDA ने नियम कानूनों को ताक पर रखकर स्टाम्प छूट के सर्टीफिकेट जारी किए।
8. 5-10-20 – 40 रु के स्टाम्प पर बैनामा कराये। 2007 में तत्कालीन अपर जिलाधिकारी 85 बैनामा में स्टाम्प छूट का कम्पनी को अपात्र घोषित कर 2 करोड 65 लाख रु.स्टाम्प चोरी व जुर्माना लगा चुका था।
9. इसके बाबजूद 2012 तक MVDA स्टाम्प छूट के सर्टीफिकेट जारी करता रहा।
10. उ० प्र० जमींदारी उन्मूलन एवम् भूमि व्यवस्था अधिनियम 1952 की धारा 154 (2) का उल्लंघन कर 12.5 एकड की सीमा से अधिक 368 एकड कृषिभूमि खरीद ली। भू उपयोग परिवर्तन कराये बिना।
11. सस्ते में भूमि खरीद कर कई गुने अधिक रुपये में जमीन बेची जा रही हैं।
12 . प्राधिकरण ने भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही को आगे नहीं बढाया। एक इंच जमीन भी भूमि अधिग्रहण नहीं की।
13. MOU के अनुसार कम्पनी द्वारा खरीदी गई जमीन राज्य के पक्ष में है। राज्य की अनुमति के बिना भूमि बेची नहीं जा सकती है।
यह योजनाबद्ध ढंग से MVDA व प्रशासन से मिली भगत करके जमीनों को धोखाघड़ी से किसानों से हड़पा गया है।
किसान सभा सनसिटी हाईटेक सिटी की धोखा धडी की दस्ताबेजों के आधार पर व्यापक जांच की मांग कर रही है।

More Stories
भागलपुर17मई26*नवटोलिया में घास काटने गई महिला की गला रेतकर हत्या*
लखनऊ17मई26*विद्यालय में बच्चे सफाई करें तो अपराध क्यों? योगी आदित्यनाथ*
कौशाम्बी17मई26*रहस्यमय परिस्थितियों में सीएमओ ऑफिस के वाहनों में लगी आग*