कानपुर नगर06मई24*थाना बिठूर अंतर्गत मकसुदाबाद में मिला अज्ञात शव।
थाना प्रभारी बिठूर द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 06/05/2024 समय लगभग 13.00 बजे एक अज्ञात शव की सूचना मकसूदाबाद से आई मौके पर जाकर देखा गया तो मकसूदाबाद पंचायत भवन के सामने रिंकू शटरिंग के बगल खाली प्लाट पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष मिला है उक्त के संदर्भ में फॉरेंसिक टीम को अवगत करा दिया गया है अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है स्थानीय निवासियों व ग्राम प्रधान तथा अन्य माध्यम से शव के पहचान का प्रयास किया जा रहा है परंतु अब तक शव के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। कुछ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा यह अवश्य बताया गया है कि पिछले दो-तीन दिनों से यह शराब ठेके के आसपास शराब के नसे में घूम फिर रहा था लेकिन कहां का है इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 24 मार्च26 उड़ान गश्ती: छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की पहल_
पूर्णिया बिहार 24 मार्च 26 _रानी सती मंदिर में चोरी, 2 लाख की नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद_
लखनऊ 24 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….