प्रयागराज06मई24*मेराज मेहदी ने सीआईएससीई बोर्ड में 91प्रतिशत अंक हासिल कर प्रयागराज का नाम रोशन किया।
*सैंट मैरीज़ कॉन्वेंट इन्टर कॉलेज की मेराज मेहदी ने सीआईएससीई बोर्ड में 91प्रतिशत अंक हासिल करने पर क्लास अध्यापिका व माता पिता को दिया क्रेडिट*
आजमगढ़ में एक कालेज में लेक्चरर पद पर कार्यरत शिक्षक सैय्यद मोहम्मद मेहदी व वन विभाग में कार्यरत माता दुरफेशां आब्दी की पुत्री मेराज मेहदी ने सैन्ट मैरीज़ कॉन्वेंट इन्टर कॉलेज प्रयागराज से सीआईएससीई बोर्ड से कक्षा 12 में 91 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रयागराज का नाम रौशन किया।कोफ्त ग्रान टोला रानी मण्डी में रहने वाली मेराज मेहदी के घर पर पहुंच कर लोगों ने जहां बेटी की सफलता पर बधाई दी वहीं अपनी सफलता पर मेराज मेहदी ने इसका श्रेय क्लास अध्यापिका के साथ मां बाप को दिया।पत्रकारों के पूछने पर आगे की पढ़ाई जारी रखने के साथ सिविल सेवा में जाने की बात कही। समाजसेवी सैय्यद मोहम्मद अस्करी ,ज़ुलक़रनैन आब्दी ,दरक़शां आब्दी ,सैय्यादैन आब्दी ने बधाई दी।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें