*Big Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर 3 सितम्बर 26*कल तक AI था तकनीक, आज जिंदगी बचाने की आस है,इंसान की जंग में अब मशीन भी इंसान के साथ है।*
कानपुर नगर *आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ कंप्यूटर और तकनीक तक ही सीमित नहीं रहा,बल्कि मानव जीवन को बचाने की दिशा में भी बड़ी भूमिका निभा सकता है।*
*IIT कानपुर के वैज्ञानिकों ने AI की मदद से दवा के लिए महत्वपूर्ण प्रोटीन रिसेप्टर से जुड़ने वाले छोटे प्रोटीन की संरचना समझने की दिशा में अहम शोध कर डाला। बताया जाता है कि इस तकनीक में AI संभावित प्रोटीन की पहचान करने में मदद करेगा, जिसके बाद वैज्ञानिक प्रयोगशाला में उसकी जांच भी करेंगे।*
*कैंसर और HIV जैसे संक्रमणों के उपचार के संदर्भ में भी अध्ययन किया जा रहा है।, क्रायो-ईएम सुविधा में क्रायो-इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी से प्रोटीन की संरचना और रिसेप्टर से उसके जुड़ाव को समझा गया।*
*शोध का नेतृत्व प्रो. डेविड बेकर की लैब ने किया, जबकि IIT कानपुर के प्रोफेसर और कई डाक्टरों ने योगदान दिया है। शोध को ANRF, जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) और लेडी टाटा मेमोरियल ट्रस्ट का भी सहयोग मिला*।
*मतलब आने वाले समय में AI बीमारी की पहचान से आगे बढ़कर संभावित दवा खोजने में भी वैज्ञानिकों का साथी बनेगा,मानव जीवन और तकनीक के बीच अब एक नई चिकित्सा व्यवस्था पर क्रांति की दस्तक।*
*@all*

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*