कानपुर देहात19मई26*मुख्यमंत्री डैशबोर्ड व सीएमआईएस पोर्टल की समीक्षा में डीएम सख्त, गुणवत्ता व समय-सीमा पर जोर**
कानपुर देहात, 19 मई 2026।जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार में फ्लैगशिप विकास कार्यक्रमों और निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज विभागीय योजनाओं व निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी और विभाग आपसी समन्वय से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें।
डेटा अपलोड में त्रुटि न हो, समय से अपडेट करें पोर्टल
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और सीएमआईएस पोर्टल पर योजनाओं व निर्माण कार्यों से संबंधित अद्यतन और सत्यापित आंकड़े समय से अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएं। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर दर्ज आंकड़े शासन स्तर पर जनपद की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार होते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
गुणवत्ता व समय-सीमा में पूर्ण हों निर्माण कार्य
निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों, गुणवत्ता और तय समय-सीमा के अनुरूप पूरे किए जाएं। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से समझौता न करने और नियमित भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मानकों के विपरीत कार्य मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही डीएम द्वारा गठित टास्क फोर्स को समय-समय पर निरीक्षण और गुणवत्ता परीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
फैमिली आईडी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप फैमिली आईडी कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
भीषण गर्मी के मद्देनजर जरूरी इंतजाम के निर्देश
बैठक में गर्मी को देखते हुए चिन्हित स्थानों पर प्याऊ, पेयजल और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बस अड्डों पर यात्रियों के लिए पेयजल और छांव की समुचित व्यवस्था कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, डीएफओ ए.के. पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, डीएसटीओ प्रतिभा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 19 मई 26 *एसपी ने किया खुलासा: हरिपुर में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री*
पूर्णिया बिहार19मई26* एसपी की पहल पूर्णिया में छात्र-छात्राओं को मिली यातायात और साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग
पूर्णिया बिहार 19 मई 26 रामपुर में लगा सहयोग शिविर, मंत्री-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं*