अयोध्या19मई26*खण्ड विकास अधिकारी मवई ने पी आर डी के जवानों की मासिक रिफ्रेशर परेड का किया निरीक्षण
भेलसर(अयोध्या)नवागत खण्ड विकास अधिकारी मवई सुभाष चंद्र वर्मा ने मवई कंपनी प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की मासिक रिफ्रेशर परेड का निरीक्षण किया एवं मानप्रणाम प्राप्त किया। खण्ड विकास अधिकारी ने उनके कार्यों एवं ड्यूटी इत्यादि के विषय में विस्तृत चर्चा करते हुए उनके वर्दी टर्नआउट की गुणवत्ता, ड्यूटी स्थल पर अनुशासन की महत्ता एवं समय पर उनके भुगतान इत्यादि विषयक जानकारी प्राप्त किया। खण्ड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा ने प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की ड्यूटी के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन जवानों की सेवाएं सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।पी आर डी विभाग के अधिकारी बी ओ पी आर डी ललित तिवारी द्वारा बताया गया कि जवानों को अनुशासन एवं शारीरिक फिटनेस हेतु नियमित प्रति माह उनकी मासिक रिफ्रेशर परेड का आयोजन किया जाता है जिसमें बेसिक ड्रिल एवं ड्यूटी निर्वहन हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए जाते हैं एवं सूक्ष्म जलपान भी कराया जाता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संयुक्त संघ के ब्लाक अध्यक्ष अंकुर यादव एवं वरिष्ठ सहायक सुशीम जयंत के अलावा समस्त पी आर डी जवान मौजूद रहे।

More Stories
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR
रीवा24अगस्त26*अमहिया पुलिस का शिकंजा: अस्पताल और मैरिज गार्डन से बाइक उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*
लखनऊ24अगस्त26*योगी सरकार ने पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई यूपी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा*