कादमा26अगस्त25*कादमा गोलीकांड की 31वीं बरसी पर शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि
शहीद स्मारक पर आयोजन में राजनीतिक, सामाजिक, कर्मचारी और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी हुए शामिल
कादमा। कादमा किसान गोलीकांड की 31वीं बरसी पर शनिवार को शहीदी स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान नेता, सामाजिक संगठन और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि पहुंचे। शहीद किसानों के परिवारों को मंच पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद किसानों को नमन करके की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों ने अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए बलिदान दिया था, जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर मंच से जोगेंद्र नैन, रणधीर कुंगड़, राजकुमार हडौदी, हरपाल (भाकियू), पूर्व विधायक रणवीर, नरेश द्वारका, बसुधा बहन, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, विजय पचगांव, श्योराण खाप प्रधान विजेंद्र वेरला, कमलेश भैरवी,
सुरेश आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान मनीषा प्रकरण को लेकर भी चर्चा हुई और लोगों ने न्याय दिलाने की मांग
रखी। श्रद्धांजलि सभा का समापन रविन्द्र | सांगवान की अध्यक्षता में हुआ। मंच संचालन वीरेंद्र पहलवान ने किया। कार्यक्रम में समाजसेवी अशोक, रामकुमार सोलंकी, राजवीर शास्त्री, सरपंच सचिन, महेश व अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे।
कादमा में आयोजित सभा में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देते लोग। संवाद
जानिये… क्या है कादमा गोलीकांड
वर्ष 1995 में बिजली समस्या पर किसानों ने आंदोलन किया था। किसान और पुलिस में टकराव हो गया था और उसके बाद पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में 5 किसानों की मौत हो गई थी जबकि कई किसान व पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। मारे गए किसानों की स्मृति में शहीद स्मारक का निर्माण करवा रखा है।

More Stories
लखनऊ 14 जनवरी 26 * मकर संक्रांति के बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज
नई दिल्ली 14 जनवरी 26 * ईरान में बिगड़ते हालात के बीच भारतीय दूतावास। ..
*पूर्णिया बिहार 14 जनवरी 26*पूर्णिया पुलिस को मिला नया आईजी, सलामी दी गई*