मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर: 25 अगस्त *तीज के शुभ अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन*
मिर्जापुर*इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर विंध्या के तत्वावधान में आदर्श इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंधक संध्या द्विवेदी के सहयोग से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 40 छात्राओं ने भाग लिया और उपस्थित सभी सदस्यों के हाथों को मेहंदी से सजाकर तीज के शुभ अवसर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पाँच परिभागियों को विशेष पुरस्कार दिया गया।
क्लब की अध्यक्षा रचना गुप्ता ने कहा कि हमारा क्लब समाज के हित में निरंतर कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस अवसर पर सचिव निधि श्रीवास्तव, कुसुम गुप्ता, संध्या द्विवेदी, स्नेहलता द्विवेदी, रागिनी गुप्ता,दिव्या वर्मा, मंजूषा पांडेय, सावित्री यादव,माधुरी, प्रीति श्रीवास्तव, आकांक्षा मिश्रा सहित क्लब की अन्य सदस्याएं तथा कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रहीं। अन्त में सभी को जलपान कराया गया और धन्यवाद ज्ञापित किया निधि श्रीवास्तव ने।

More Stories
कश्मीर12अगस्त26*कश्मीर के लाल चौक पर गूंजा तिरंगा | बदली तस्वीर, शान से निकली तिरंगा यात्रा
देहरादून12अगस्त26*नमो भारत परियोजना अब कागजों से निकलकर जमीन पर आगे बढ़ने लगी है।*
लखीमपुर खीरी12अगस्त26*कांवड़ियों से भरी बस चालक की आंख लगने के कारण खाई में पलट गई।