औरैया 05 दिसम्बर *राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन संस्थापक की धूमधाम से मनाई गई जयंती*
*औरैया।* राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संस्थापक स्वर्गीय महावीर दत्त शर्मा के 14 वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक सदर औरैया मीटिंग हॉल में किया गया। ग्राम प्रधान संगठन औरैया के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश महासचिव कानपुर मंडल प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष अंशुल दोहरे सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
संगठन के पदाधिकारियों व ग्राम प्रधानों ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल व मिष्ठान वितरित किए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव श्री यादव ने बताया स्वर्गीय महावीर शर्मा के निरंतर प्रयासों से ग्राम प्रधानों के लिए संघर्ष करते रहे उनके लड़ाई के चलते ग्राम प्रधानों को व्यापक अधिकार मिले। आज उन्हीं के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधानों की तमाम जनहित की मांगों को प्रदेश सरकार ने माना। आज उन्हें हम श्रद्धांजलि देते हुए उनके मार्गदर्शन में मजबूती से उनके बताए रास्ते पर आगे बड़ रहे हे। जिला अध्यक्ष अंशुल दोहरे ने कहा कि स्वर्गीय शर्मा के मार्गदर्शन में हमें पूरी ताकत के साथ ग्राम प्रधानों की लड़ाई को मजबूती से लड़नी है। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान इकोरापुर पंकज यादव ने किया। बैठक में ग्राम प्रधान आनेपुर विनय कुमार, ग्राम प्रधान बरमूपुर प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश, ग्राम प्रधान जोगीपुर गोविंद सिंह, ग्राम प्रधान पढ़ीन पिंटू दोहरे, ग्राम प्रधान जलोखर दिलीप सिंह, ग्राम प्रधान बखरिया राजेश, ग्राम प्रधान मधुपुर विकास, ग्राम प्रधान मल्हेपुर जितेंद्र आदि सैकड़ों ग्राम प्रधान मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल पाल ग्राम प्रधान भरसेन आदि मौजूद रहे।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak