प्रयागराज05दिसम्बर2022*जनता ने दिया मौका तो होगा कोरांव का विकास पूजा चतुर्वेदी
कोरांव प्रयागराज जैसे जैसे नगर निकाय के चुनाव पास आ रहा है वैसे वैसे प्रत्याशियों के बीच चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है नगर पंचायत कोरांव की सीट सामान्य महिला होने पर सपा नेत्री पूजा चतुर्वेदी पत्नी पवन कुमार चौबे उर्फ राजू चौबे ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए अपने आवास पर स्थानीय लोगों और सपा कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हम पर भरोसा जताया जाता है तो निश्चित ही कोरांव की जनता के मतदान रूपी आशीर्वाद से जीत अवश्य मिलेगी। इसी क्रम में महिला नेत्री ने कहा कि अब तक के नगर पंचायत कोरांव के जितने कार्यकाल हुए हैं वह विकास के नाम पर सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग किए हैं और उसके साथ ही साथ अपनी जेबे भरने में मशगूल रहे हैं वर्तमान भाजपा चेयरमैन पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से नगर पंचायत अध्यक्ष कानूनी अड़चन के कारण कई माह से नगर पंचायत से नदारद है और उनकी अनुपस्थिति से नगर पंचायत का विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप पड़ा हुआ है यह निंदनीय इस बार कोरांव की जनता ने परिवर्तन का पूरा इरादा कर लिया है।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*