औरैया 05 दिसम्बर *बिधूना में हौसले बुलंद दबंगों ने सरेआम सड़क पर युवक को जमकर पीटा*
*पुलिस पिकेट के बाबजूद ऐसी घटनाएं होने पुलिस पर उठ रहे सवाल*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना कस्बे में इन दिनों हौसला बुलंद दबंगों द्वारा आए दिन सड़कों पर सरेआम की जा रही मारपीट के चलते फिर एक बार बीती रात सड़क पर सरेआम एक युवक को जमकर मारा पीटा गया है वही वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात बिधूना कस्बे के किशनी रोड बस स्टैंड के समीप एक युवक को कुछ दबंगों ने पकड़ कर जमकर लात घुसों थप्पड़ों से मारपीट की। सूत्रों से पता चला है कि दबंगों द्वारा पीटे गये। युवक व दबंग युवकों के बीच कार की खिड़की खोलते समय बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वैसे आए दिन नगर में ऐसी मारपीट की घटनाएं होना आम बात हो गई है। सबसे दिलचस्प और गौरतलब बात तो यह है कि जब भीड़भाड़ वाले बाजार सड़कों चौराहों पर पुलिस पिकेट मौजूद रहती है, इसके बावजूद आखिर यह घटनाएं कैसे होती रहती हैं और पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगती है। ऐसी घटनाओं के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लेती है।
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें