अब्दुल जब्बार
अयोध्या29जनवरी24*ग्राम पंचायत में सरकारी धन की मची लूट,शिकायत पुलिस सहित अन्य से
भेलसर(अयोध्या)काम न करने वालों को मजदूर बनाकर कर दिया गया भुगतान।पिछले एक वर्ष से रुदौली ब्लॉक के अधिकारियो के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण पंचायतों में भ्रस्टाचार बढ़ता जा रहा है पंचायतों में कभी काम न करने वालों को मजदूर बनाकर भुगतान कर दिया जाता है वहीं असली मजदूर वर्षो तक भुगतान के लिए अधिकारियो के चक्कर लगाते लगाते थक हारकर घर बैठ जाता है। ताज़ा मामला ब्लॉक अंतर्गत जखौली ग्राम में जंगीपुरवा का है जहाँ के प्रमोद कुमार, शीतलदान सिंह और जितेंद्र कुमार नें शिकायती पत्र देकर कहा है कि 21 माह पहले ग्राम के ग्रामीणों के साथ 21 ट्रॉली मिट्टी डालकर सडक की पटाई की थी।ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव नें पिछले वर्ष 4 मार्च 2023 को उसी सडक का भुगतान कभी मजदूरी न करने वाले बृजेन्द्रनाथ दूबे, विपिन कुमार दूबे, मिथलेश साहू पत्नी कमलेश और संतराम पुत्र रामफेर को मजदूर बनाकर उनके बैंक खातों में 26022=00 रुपया का कर बंदरबाँट कर लिया और पीड़ित को मजदूरी मांगने पर टरकाते रहे।एक साल 9 माह से मजदूरी के लिए भटक रहे ग्रामीणों का धैर्य जबाब दे गया।पीड़ित ने पुलिस बिभाग सहित पंचायती राज बिभाग को 28 जनवरी को ऑनलाइन शपथ पत्र के साथ शिकायत भेजकर इस गोलमाल में शामिल सभी के खिलाफ कार्यवाही कराकर मजदूरी दिलाने की मांग की है।

More Stories
गोरखपुर 8 सितंबर 26*जिला अस्पताल में अवैध वसूली की शिकायत, गर्भपात के नाम पर 1500 से 2000 रुपये लेने का आरोप*
हमीरपुर, 8 सितंबर 2026*हमीरपुर में RSS की साइकिल यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा कुरारा क्षेत्र
कौशाम्बी 8 सितंबर 26*28 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका यादव की गोली लगने से मौत हो गई