कौशाम्बी 8 सितंबर 26*28 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका यादव की गोली लगने से मौत हो गई
कौशांबी में एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका यादव की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रियंका थाने में पहरेदारी ड्यूटी पर तैनात थीं।
जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठते समय उनकी राइफल का ट्रिगर अचानक दब गया, जिससे गोली चल गई। गोली उनके गले में लगी और गंभीर चोट पहुंचाते हुए जबड़े को चीरकर निकल गई।
गोली चलने की आवाज से थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल महिला कॉन्स्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

More Stories
लखीमपुर खीरी8सितंबर 26*लगातार बारिश से फिलहाल राहत, लेकिन अगले कई दिनों तक हल्की बारिश के आसार
पंजाब 8 सितंबर 26*मारपीट के मामले में थाना बहाववाला पुलिस ने राजबाला उर्फ रजनी को काबू किया
गाज़ियाबाद8 सितंबर 26*सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हाजी सलमान को पुलिस ने हिरासत मे लिया।