गोरखपुर8 सितंबर 26*जिला अस्पताल में अवैध वसूली की शिकायत, गर्भपात के नाम पर 1500 से 2000 रुपये लेने का आरोप*
गोरखपुर*
जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों से कथित तौर पर अवैध वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई है। दूर-दराज के गांवों से इलाज कराने आने वाले गरीब मरीजों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में कुछ लोग भर्ती, जांच, दवा, बेड और जल्द इलाज कराने के नाम पर उनसे रुपये की मांग करते हैं।
मरीजों के परिजनों के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती होने के बाद तीमारदारों को अलग-अलग सुविधाएं दिलाने के नाम पर रकम मांगे जाने की शिकायत है। आरोप है कि जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई परिवार ऐसे लोगों के भरोसे हो जाते हैं और अपनी जरूरत के चलते मांगी गई रकम देने को मजबूर होते हैं। परिजनों का कहना है कि अलग-अलग काम के नाम पर 500 से 2000 रुपये तक लिए जाने की शिकायत सामने आ रही है।
मामला खास तौर पर गर्भपात के नाम पर 1500 से 2000 रुपये तक लिए जाने के आरोप के कारण गंभीर हो गया है। परिजनों का आरोप है कि गर्भपात से संबंधित चिकित्सकीय प्रक्रिया के नाम पर उनसे रकम

More Stories
पूर्णिया 9 सितंबर 26*पूर्णिया पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ तस्कर और चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 9 सितंबर 26 बिहार में ई-चालान को लेकर बड़ा फैसला: अब स्थायी लोक अदालत में होगा निपटारा
अयोध्या 9 सितंबर 26*16.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा नैपुरा पंपिंग स्टेशन, 25 वर्षों बाद किसानों को जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत।*