लखनऊ29जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡मेरठ- निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से हड़कंप,आधा दर्जन मजदूर लेंटर के मलबे में दबे ,सभी मजदूरों को अस्पताल में कराया भर्ती ,लेंटर डालते वक्त टूटी शटरिंग की बल्ली ,मजदूरों को आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल , थाना लोहियानगर के हाजीपुर का मामला.
➡सुल्तानपुर – शिक्षक संघ के जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय का कारनामा, बिना नीलामी के ध्वस्त कराया जर्जर प्राथमिक विद्यालय,ध्वस्तीकरण के बाद निकली सरिया, ईंट हो गई हजम , नवनिर्मित भवन में पुराने सामान लगने की मिली सूचना,बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने ABSA भदैया को जांच सौंपी ,बीएसए के जांच के आदेश से भ्रष्ट शिक्षकों में हड़कंप , भदैया ब्लाक के सौराई प्राथमिक विद्यालय का मामला.
➡मेरठ – 5 लाख के इनामी बदनसिंह बद्दो का NBW जारी,जीवा कोर्ट शूटआउट केस में बद्दो का गैरजमानती वारंट ,लखनऊ की CJM अदालत से जारी किया गया वारंट ,वजीरगंज थाना पुलिस बद्दो का NBW लेकर पहुंची है , साल पहले मेरठ से फरार हुआ था कुख्यात बदनसिंह, लखनऊ के जीवा शूटआउट में साजिशकर्ता है बदनसिंह, वेस्ट यूपी का कुख्यात डॉन हैं गैंगस्टर बदनसिंह बद्दो.
➡रायबरेली- ससुराल में बहू की बेरहमी से पिटाई का मामला, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत,भूत प्रेत के शक पर ससुर ने बहू को पीटा था ,ससुर की पिटाई के घायल महिला की मौत ,सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव कब्जे में लिया, ऊंचाहार कोतवाली के इटौरा गांव का मामला.
➡गोरखपुर- गैंगरेप के 3 अभियुक्तों को कोर्ट ने सुनाई सजा, 3 तीनों आरोपियों को 30-30 साल का कारावास,कोर्ट ने आरोपियों पर 50-50 हज़ार का अर्थदंड लगाया , अभियुक्त राजा अंसारी,संतोष,अंकित को सजा सुनाई
➡अमेठी- जिले में नहीं थम रहा अवैध कच्ची शराब का कारोबार, पुलिस और आबकारी टीम लगातार चला रहा अभियान, तेतारपुर गांव में चेकिंग में कच्ची शराब बरामद की, 150 किलो लहन को मौके पर नष्ट किया गया, पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज.
➡प्रयागराज – इलाहाबाद विवि के छात्रों का जबरदस्त हंगामा, विश्विद्यालय के गेट के बाहर छात्र कर रहे प्रदर्शन,विवि के प्रोफेसर पर छात्र से मारपीट का आरोप ,आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग ,विवि प्रशासन ने छात्र के आरोपों को बताया बेबुनियाद, विवि के गेट के बाहर सैकड़ों की संख्या में छात्र जमा,एहतियातन मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात , प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाने का किया जा रहा प्रयास.
➡दिल्ली- सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर किया पोस्ट, हमने दिल्ली सोलर पॉलिसी का ऐलान किया- केजरीवाल, इसमें कई जनहितकारी प्रावधान हैं- केजरीवाल, ‘घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो हो जाएगा, 700 से 900 रुपये प्रति माह आमदनी होगी-केजरीवाल, ‘कॉमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं के बिल आधे होंगे.
➡दिल्ली- AGMUT कैडर के कई IAS,IPS अधिकारियों का तबादला, IAS दिलराज कौर का दिल्ली से अंडमान निकोबार तबादला, IPS अनायत अली चौधरी का लद्दाख से J&K तबादला, IPS शिव कुमार का J&K से लद्दाख हुआ तबादला, IPS अभिषेक धानिया का गोवा से दिल्ली तबादला हुआ, IAS अजीत रॉय का गोवा से मिजोरम तबादला हुआ, IAS चौधरी अभिजीत का पुडुचेरी से चंडीगढ़ तबादला, IPS सोनल स्वरुप का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश तबादला, IAS विदिथा रेड्डी का अंडमान निकोबार से दिल्ली तबादला, IAS अमोल श्रीवास्तव का मिजोरम से दिल्ली तबादला, IAS विक्रम सिंह मलिक का दिल्ली से लद्दाख तबादला, IAS पूर्वा गर्ग का चंडीगढ़ से अंडमान निकोबार तबादला, IPS विवेक किशोर का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश तबादला.
————————————————————————————

More Stories
Bengaluru 22 Aprail २०२६ * Anti-SIR Conference ,Karnataka will not tolerate even a single eligible voter being left out of the vote revision.
बंगलौर २२ अप्रैल २०२६ * एसआईआर विरोधी सम्मेलन ,कर्नाटक मतदान संशोधन से एक भी योग्य मतदाता के वंचित रहने को बर्दाश्त नहीं करेगा।
आगरा 22 अप्रैल २०२६ * आगरा में बढ़ती गर्मी के बीच यातायात पुलिस द्वारा लोगों से सहयोग की अपील की गई है