अब्दुल जब्बार
अयोध्या29जनवरी24*बीस दिन बाद सऊदी अरब से कल चंद्रामऊ पहुंचेगा राशिद का शव,मंगलवार को चार बजे होगी उनकी मिट्टी
11 जनवरी को ऊंट से कार टकराने पर हुआ था एक्सीडेंट
भेलसर(अयोध्या)बाबा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रामऊ बैरम के पूर्व प्रधान मरहूम निजाम खां के लड़के राशिद खां उर्फ बब्लू का शव करीब बीस दिनों के बाद कल यानि 30 जनवरी को चंद्रामऊ बैरम पहुंचेगा।
बताते चलें कि मो0 राशिद खाँ उर्फ बब्लू का 11 जनवरी को सऊदी अरब के मदीना में ड्यूटी करने के बाद अपने दोस्त शम्सु के साथ रूम पर जाते समय उनकी कार के सामने अचानक दो ऊंट आ गये उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।राशिद गम्भीर रूप से घायल हो गये।अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते मे मौत हो गयी।दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऊंट ने भी मौके पर दम तोड़ दिया था।राशिद के भाई माजिद खाँ अपने भाई का शव लाने के लिये काफी प्रयास में लगे थे।तमाम कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कल मंगलवार को उनका शव चंद्रामऊ बैरम पहुंचेगा।माजिद खां ने बताया कि मंगलवार 30 जनवरी को दिन में चार बजे उनकी मिट्टी होगी।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*