अयोध्या25अक्टूबर25*महिला पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं एंव महिलाओं किया जागरूक
भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलसर के पंचायत भवन रूदौली कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक स्तुति गुप्ता ने भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी के साथ पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुंचकर क्षेत्र की बालिकाओं,महिलाओं और उनके परिजनों को मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी दी और बच्चियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तार से जागरूक किया। महिला उपनिरीक्षक दीप शिखा सिंह ने भारी संख्या में उपस्थित बालिकाओं एंव महिलाओं को महिला संबंधित सहायता हेतु वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा डायल 112, ऑपरेशन कवच महिला हेल्पलाइन नंबर 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर अपराध 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिला संबंधित अपराध और उनसे कैसे बचे इस बारे में भी विस्तार के जागरूक किया और बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में भी जागरूक किया गया।
More Stories
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है
लखनऊ 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली 11अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*