April 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

*मथुरा* थाना बरसाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.04.2026 को समय 23.14 बजे थाना बरसाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 131/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 125, 352, 351(2) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट में वाँछित 01 अभियुक्त देवेन्द्र उर्फ देवो पुत्र जगदीश निवासी ग्राम रहेडा थाना बरसाना जनपद मथुरा उम्र करीव 24 वर्ष को ग्राम सहारे के जखीरा पुल की कच्ची पटरी पर करीव 60 मीटर आगे से घटना मे प्रयुक्त 01 अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 कारतूस जिन्दा .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना बरसाना पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।

*घटना का विवरणः* – दिनांक 13.04.2026 को ग्राम रहेडा थाना बरसाना मथुरा मे प्रथम पक्ष के 1.भीमा पुत्र पूरन उम्र करीब 52 वर्ष 2.महेन्द्र पुत्र नारायण उम्र करीब 68 वर्ष 3.उदयचन्द पुत्र नारायण उम्र करीब 65 वर्ष 4.मेघश्याम पुत्र पूरन उम्र करीब 48 वर्ष 5.मान सिंह पुत्र उदय चन्द उम्र करीब 37 वर्ष 6.सुभाष पुत्र भीमा उम्र करीब 28 वर्ष 7.राजू पुत्र भीमा उम्र करीब 24 वर्ष निवासीगण रहेडा तथा द्वितीय पक्ष के 1. देवेन्द्र उर्फ देवो पुत्र जगदीश उम्र करीब 24 वर्ष 2.प्रहलाद पुत्र जगदीश उम्र करीब 27 वर्ष 3.श्याम पुत्र जगदीश उम्र करीब 26 वर्ष 4.श्याम पुत्र विज्जो उम्र करीब 20 वर्ष 5.शेरा पुत्र रक्षपाल उम्र करीब 45 वर्ष 6.राधे पुत्र शेरपाल उम्र करीब 22 वर्ष 7.ओमा उर्फ ओमप्रकाश पुत्र जवाहर उम्र करीब 32 वर्ष व दोनो पक्षो के करीब 7-7, 8-8 लोग नाम पता अज्ञात निवासीगण रहेडा थाना बरसाना जनपद मथुरा के मध्य रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद व दोनो पक्षो मे आपस में गाली—गलौज करते हुए लाठी डण्डा सरिया आदि से एक-दूसरे पर हमलावर होकर तथा छतो से एक-दूसरे की ओर निशाना साधते हुए जान से मारने की नियत तथा अवैध शस्त्रो से फायरिग करने के सम्बन्ध में उप निरीक्षक हरीकृष्ण थाना बरसाना मथुरा की सूचना जुवानी के आधार पर थाना बरसाना मथुरा पर मु0अ0सं0 – 131/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 125, 352, 351(2) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट पर पंजीकृत कराया गया । मुकद्दमा उपरोक्त मे वाँछिंत अभियुक्त “ देवेन्द्र उर्फ देवो पुत्र जगदीश निवासी ग्राम रहेडा थाना बरसाना जनपद मथुरा उम्र करीव 24 वर्ष ” को दिनांक 13.04.2026 को समय 23.14 बजे ग्राम सहारे के जखीरा पुल की कच्ची पटरी पर करीव 60 मीटर आगे से घटना मे प्रयुक्त एक अवैध तमन्चा व 01कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता -*
देवेन्द्र उर्फ देवो पुत्र जगदीश निवासी ग्राम रहेडा थाना बरसाना जनपद मथुरा उम्र करीव 24 वर्ष ।
*अभियुक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-*
ग्राम सहारे के जखीरा पुल की कच्ची पटरी पर करीव 60 मीटर आगे से, दिनांक 13.04.2026 समय 23.14 बजे ।
*अभियुक्त से बरामदगी का विवरण*
घटना मे प्रयुक्त 01 अवैध तमन्चा .315 वोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* –
1. मु0अ0सं0 – 131/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 125, 352, 351(2) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट व 5/25/27 आर्मस एक्ट थाना बरसाना मथुरा ।
2. मु0अ0सं0 – 261/24 धारा 406/307/342/427/120बी भादवि थाना बरसाना मथुरा ।
3. मु0अ0सं0 – 05/2026 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/352 बीएनएस व 3(1)द , 3(1)ध एससीएसटी एक्ट थाना बरसाना मथुरा ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार थाना बरसाना मथुरा ।
2. उ0नि0 दीपक कुमार चौकी प्रभारी सहार थाना बरसाना मथुरा ।
3. उ0नि0 हरीकृष्ण चौकी सहार थाना बरसाना मथुरा ।
4. है0का0 309 चन्द्रप्रकाश थाना बरसाना मथुरा ।
5. का0 2442 मोहित कुमार थाना बरसाना मथुरा ।

Taza Khabar