April 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*

अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*

अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*

*सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ सक्रिय भूमिका निभाएं:- हीरा सिंह श्याम*

अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) पवित्र नगरी अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में 13 अप्रैल 2026 को भाजपा की जिला संगठन बैठक संपन्न हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि बैठक में जिला प्रभारी संजय साहू एवं जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने संगठन के चल रहे कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*अनुशासन में रहें कार्यकर्ता, वरना सख्त कार्रवाई*

जिला प्रभारी संजय साहू ने कहा कि हर कार्यकर्ता अनुशासन में रहे। सोशल मीडिया पर संगठन के प्रति अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने जिला अध्यक्ष को निर्देश दिए कि ऐसे कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाए, ताकि संगठन की छवि प्रभावित न हो। साहू ने प्रत्येक मंडल के कार्यों की समीक्षा कर कहा, पद काम करने के लिए दिया जाता है, गाड़ी में बोर्ड लगाने के लिए नहीं। संगठन का कार्य न करने पर बोर्ड हटाने में देर नहीं लगेगी।” उन्होंने गांव चलो अभियान, आजीवन सदस्यता, निधि प्रशिक्षण एवं अंबेडकर जयंती पर मंडल अध्यक्षों-महामंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की।

*मोर्चा-प्रकोष्ठ सक्रिय हों, बूथ स्तर पर अच्छा संदेश दें*

जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ से सक्रिय भूमिका निभाने को कहा, ताकि संगठन के कार्य सहजता से पूरे हों। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर समाज को सकारात्मक संदेश देने वाले कार्य करने और संगठन के हर कार्य को गंभीरता से पूरा करने की अपील की।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
बैठक में नव नियुक्त मंडल प्रभारियों एवं मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का संजय साहू एवं हीरा सिंह श्याम ने स्वागत किया तथा संगठन हित में उत्कृष्ट कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Taza Khabar