अयोध्या 14 अप्रैल 26*रूदौली में अंबेडकर जयंती पर सपा की विचार गोष्ठी आयोजित
भेलसर(अयोध्या)भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर रूदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सधारपुर में स्थित आदेश बाबा कुटी (ऐहार) पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव व अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद जी रहे एवं कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक सै0 अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के सिद्धांतों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर सरफराज नसरुल्लाह खान ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रुदौली चेयरमैन जब्बार अली, विधान सभा अध्यक्ष छोटेलाल यादव,रामकुमार यादव, विपिन यादव, रुदौली ब्लॉक अध्यक्ष विंध्याचल सिंह, विनोद कुमार लोधी, समर पाल सिंह यादव, वरिष्ठ नेता अलाउद्दीन खां, शाह मसूद हयात ग़ज़ली,रिज़वान रसूल, शाबान खां, पुनीत साहू, राजन यादव, जीतेन्द्र यादव,रंजीत कुमार विश्वकर्मा, निर्मल यादव, प्रदीप यादव सभासद, डॉ. अवधेश यादव, डॉ. पुष्कर यादव, कथावाचक स्वामी रामकरण यादव,अमरनाथ यादव, ज्वाला प्रसाद, साहेब लाल ,डॉ श्री पाल रावत,कालिका प्रसाद रावत,जमुना प्रसाद रावत, धर्मदास कोरी, नक्सेत कोरी, सुरजीत चौहान, अरविंद शास्त्री, राजित राम रावत, जय सिंह राणा, पवन कुमार यादव, जीत बहादुर यादव,मो0 अतीक खान, फरीद अहमद बाबा, राम नेवाज यादव, नाजिश खान, दानिश खान सहित हजारों क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अमरकंटक में जंगल की आग बनी आफत,थाना परिसर में खड़े वाहनों को लिया अपने चपेट में*
मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*