हैदराबाद04दिसम्बर23*गोशामहल से T राजा सिंह ने एक बार फिर से भाजपा और हिंदुत्व का पताका बुलंदकर हैट्रिक लगाई।
हैदराबाद, जिसे ओवैसी का गढ़ माना जाता है – वहाँ के गोशामहल से T राजा सिंह ने एक बार फिर से भाजपा और हिंदुत्व का पताका बुलंद किया है। 2014, 2018 और अब 2023 – उन्होंने हैट्रिक लगा दी है।
टाइगर राजा सिंह ने 21,457 वोटों से शानदार जीत दर्ज की है। एक ऐसा व्यक्ति, जो जब सड़क पर उतरता है तो मस्जिदों तक को ढँक दिया जाता है। जो इस्लामी कट्टरपंथियों की हर एक धमकी का ऐसी गर्जना के साथ जवाब देता है कि उस कौम में हाहाकार मच जाता है। राजा सिंह हिंदुत्व की शान हैं। तभी तो पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी का आरोप लगने के बाद भले ही BJP ने उन्हें निलंबित किया और उन्हें ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया, लेकिन #RajaSingh ने इस नोटिस का जवाब दिया और पार्टी उन्हें वापस लेकर आई। उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया गया और वो विजयी रहे।
कभी वो तेलंगाना में भाजपा के एकमात्र विधायक हुआ करते थे, अब पार्टी के हाथ में 9 सीटें हैं।

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*आबादी क्षेत्र में फिर गुलदार का आतंक*
लखनऊ27जुलाई26*मुख्यमंत्री के सामने प्रोटोकॉल या लापरवाही?
अयोध्या27जुलाई26*ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला