हल्द्वानी8मई26*हल्द्वानी में मोटर ट्रेनिंग स्कूलों में छापे से मचा हड़कंप*
रिपोर्टर :जफर अंसारी
स्थान : हल्द्वानी
एंकर :हल्द्वानी में बिना प्रशिक्षण ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाने की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय और उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने शहर के कई मोटर ड्राइविंग स्कूलों में छापेमारी की। जांच के दौरान देवभूमि मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में कई खामियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल स्कूल बंद करने के निर्देश दे दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से मोटर ट्रेनिंग स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया। प्रशासन की टीम ने गोलापार, पूरा पड़ाव समेत शहर के विभिन्न मोटर ड्राइविंग स्कूलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दस्तावेजों की पड़ताल के साथ प्रशिक्षण व्यवस्था को भी परखा गया। अधिकारियों का कहना है कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई संस्थानों में बिना उचित प्रशिक्षण के ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी कराए जा रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है।अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले मोटर ट्रेनिंग स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बाइट : विवेक राय, अपर जिलाधिकारी

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*